जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला खनिज फाउंडेशन द्वारा नीति के अंदर स्वीकृत बोडाम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धोबनी में दो वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जब से हेमंत सरकार आयी है तब से विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है. वर्तमान सरकार लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं ला रही है. आज गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है .(नीचे भी पढ़े)
मौके पर बोड़ाम प्रखण्ड के विधायक प्रतिनिधि छूटू लाल हसदा, बोड़ाम प्रखण्ड अद्यक्ष श्यामा पादा महतो, २० सूत्री सदस्य काजल सिंह, २० सूत्री उपाध्यक्ष विनय मंडल, जयपाल सिंह मुंडा, शंभूनाथ सिंह, गोपी सिंह, श्याम सुंदर सिंह, ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, समाजसेवी मुतुक सिंह, पंचायत समिति सदस्य सीबू सिंह, मुखिया गुरू बारी हसदा, लखीकान्त सिंह, अजब सिंह सरदार, कलीचरण सिंह सरदार सहाय शिश्क आदि काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.




