रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गुरुवार को स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में टोटो चालक संघ की बैठक गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ एवं विजय मेलगांडी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान नगरपरिषद के द्वारा टोटो चालकों से जबरन 1000 का निबंधन शुल्क वसूले जाने का एक स्वर में विरोध किया गया. साथ ही टोटो चालकों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष जताया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर उपस्थित पूर्व गृह सचिव जे बी तुबिद ने टोटो चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद के द्वारा निबंधन शुल्क के रूप में राशि लिया जाना गैर कानूनी है जिसके लिए हमने रांची नगर निगम एवं अन्य जगहों के कार्यपालक पदाधिकारियों से जानकारी ली है. वहां ऐसा कोई टैक्स नहीं लिया जा है. वहीं श्री तुबिद ने कहा कि वे टोटो चालकों की समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त से मिल कर साथी टोटो एवं टोटो के लिए चार्जिंग प्वाइंट की भी मांग रखेंगे. साथ ही श्री तुबिद ने सभी टोटो चालकों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे, जरूरत पडी तो न्यायालय की शरण में भी जायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं पूर्व विधायक शशिभूषण सामड़ ने कहा कि एसडीएम सह कार्यपालक पदाधिकारी का इस तरह का आदेश गैर कानूनी है. गरीब मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. जरूरत पडी तो वे नगरपरिषद का घेराव करेंगे. बिजय मेलगांडी ने कहा कि आप मजदूरों के साथ जो भी अन्याय हो रहा है, इसके लिए उच्च अधिकारियों से भी बात की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उमाशंकर गिरि ने नगरपरिषद की ओर से दी गयी पक्की रसीद पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर परिषद ने जो राशि लेकर टोटो चालको को जो रसीद उपलब्ध कराई है, उस पर किसी भी पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं है, नाम मात्र का स्टांप मार दिया गया, जबकि इस पर संबंधित प्रभारी अधिकारी का हस्ताक्षर होना चाहिए था. बैठक के दौरान करीब 100 से अधिक टोटो चालक मौजूद रहे.



