जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर ) कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलको शामिल हुए. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों से परिचय साझा किया. जिला पदाधिकारियों को संबोधन करते हुए तथा दिशानिर्देश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी और बुथ स्तर पर जिला पदाधिकारीयों को प्रभार सौंपे.(नीचे भी पढ़े)

प्रभार लेने वाले पदाधिकारी ईमानदारी से संगठन का कार्य करें. हर हाल में नये लोगों को डिजिटल सदस्य बना कर पार्टी के कार्य से जोड़े, संगठन निर्माण के उपरांत सभी नेता जिला में 1885 बूथ कमिटी के निर्माण के कार्य को सम्पन्न करें, प्रत्येक माह 5 से 10 तारीख के बीचजिला स्तरीय समीक्षा बैठक तथा 10 से 15 तारीख के बीच प्रखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित करे. सभी जिला पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष हर हाल में 2024 के मिशन को लक्ष्य कर तैयारी में जुटें. ये हर हाल में केन्द्र में कांग्रेस पार्टी का सरकार लाना है. चौक चौराहे पर पार्टी के नीतियों को मजबूती से रखें. विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के नेता जनता के बीच समस्याओं को संकलन करें और समाधान करें. (नीचे भी पढ़े)

हर हाल में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपस में संवाद करें, तब जाकर बुथ स्तर पर संगठन मजबूत होगी. गाँव का दौरा करें और जनता का कार्य करें. जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कमिटी के सभी पदाधिकारी कडी मेहनत कर संगठन को सशक्त बनाए. तिलक पुस्तकालय पहुँचने पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को गाँधी टोपी, शाॅल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सम्मानित किया. कार्यक्रम का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक को संबोधित करने वाले नेताओं में रामाश्रय प्रसाद सदस्य एआईसीसी, अशोक चौधरी जोनल कोऑडिनेटर, रविंद्र कुमार झा पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खान प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, परविंदर सिंह, जोसाई मार्डी प्रदेश चेयरमैन आदिवासी, प्रदेश सचिव में राकेश तिवारी, सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रिंस सिंह, गोपाल प्रसाद, के के शुक्ल, डाॅ परितोष सिंह, चन्द्रभान सिंह, गुड्डू गुप्ता, एल बी सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, पुनीता चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यकारी अध्यक्ष ग्रामीण अमित राय, जिला कार्यकारिणी सदस्य में मनोहर सिंह, बिजेन्दर पाण्डेय, संजय यादव, सुदर्शन तिवारी, हरेंद्र मिश्र, नन्दलाल सिंह, फकीर चन्द्र अग्रवाल, ज्योतिष कुमार यादव, सीताराम चौधरी, रमेश पाण्डेय, सुरेन्द्र सिन्हा, महेश खिरवाल, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता, प्रदेश प्रतिनिधि गुलाम सरबर शामिल हुए. जिला उपाध्यक्ष में आनन्द मय पात्रा, सुबोध सिंह सरदार, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह, संजय सिंह आजाद, रामदरस चौधरी, योगेंद्र सिंह यादव, रेयाज खान, सैलेन्द्र सिंह चंदेल, शफीअहमद खान, अंसार खान, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार सिंह, मनोज झा, बबलू झा, संजय तिवारी, नवीन चन्द्र सिंह, रजनीश सिंह, शशी सिन्हा, ओमप्रकाश उपाध्याय, मंजीत आनन्द, कोषाध्यक्ष सलीम खान, जिला महामंत्री में शाहनवाज अहमद, परविंदर सिंह सोहेल, सुखदेव सिंह मल्ली, मोहन बनर्जी, अमर कुमार मिश्र, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, सनातन भकत, वृन्दा प्रसाद, अपर्णा गुहा, राजेश चौधरी, नरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, अजय मिश्र, गुरदीप सिंह, भरत सिंह, पप्पू शुक्ल, अरविंद रजक, संजय प्रसाद, हरिहर प्रसाद, राहुल गोस्वामी, सिदाम चंद्र हेंब्रम, राजकिशोर प्रसाद, बलजीत सिंह, उदय कुमार सिंह, राजू वर्मा, इंतिखाब वास्ती, राजा ओझा, संजय चौधरी, शैलेश कुमार, अशोक सिंह क्रातिकारी, मो सगीर, राजा ओझा, काशीनाथ गोस्वामी, शशी भूषण प्रसाद, रंजीत झा, अजय मंडल, मनोज कुमार, गोपाल यादव, रंजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, सचिव में संजय मिश्र, अजय महतो, रंजीत सिंह, राजा सिंह राजपूत, अरूण बारीक, अनिल कुमार सिंह, वापी साहू, रईस रिजवी छब्बन, अंकुश बनर्जी, मो सलीम, शाहिद ईकबाल, चरणपाल सिंह, सुनील चौबे, रमन खान, त्रिलोक सिंह बिट्टू, एआर कैलाश, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, रानी राव, बिट्टू सिंह, दिपक गुप्ता, विपिन ठाकुर, पवन बिहारी ओझा, रघुनाथ देवगम, सुनील प्रसाद, पी के सतपती, अमृत गुप्ता, राजकुमार वर्मा, जयराम हाँसदा, इन्द्रदेव प्रसाद, सुशील घोष, सुनील तिवारी, विकास मुखी, सुराई मार्डी, अखिलेश मुखी, शिल्पी चक्रवर्ती, समीम गद्दी, चंदन यादव, आजम शफी, संध्या दास, सचिन कुमार सिंह, प्रवक्ता में कुमार गौरव, बलजीत सिंह बख्शी, सूर्या राव, प्रखण्ड अध्यक्ष में सौरभ चटर्जी पोटका, संजय साह मुसाबनी, सतदल गिरी धालभूमगढ, आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, ईश्वर कुमार सिंह मानगो, कैसर आलम अंसारी जुगसलाई, संजय घोष बिरसानगर, लक्की शर्मा गोलमुरी, मण्डल अध्यक्ष में सुभद्रा कर्मकार परसुडीह, नरेश गौरा गोविन्दपुर, राजनारायण यादव बागबेड़ा, लासा मुर्मू, महिला अध्यक्ष ऊषा यादव, एससी विभाग चेयरमैन सुरेश मुखी, पंचायती राज संगठन संयोजक सुनील गुप्ता, मनरेगा उपाध्यक्ष सुरज मुण्डा, व्यापार विभाग नरेश कुमार शामिल हुए.



