घाटशिला : घाटशिला में गुरुवार को जिला भाजपा अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ बैठक आरंभ हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने सबसे पहले ग्रामीण जिला पूर्वी सिंहभूम के संगठन की अद्यतन जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के तरीके पर विस्तृत जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों से सम्पर्क बनायें, उनके सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें. श्री सहाय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया. उन्होंने आगामी 30 मई से लेकर 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान के तय किये गये बिंदुओं की भी विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जो कार्यक्रम प्रदेश कार्यसमिति ने तय किया है उसे गंभीरता से लेते हुए उसे सफल बनाने की सलाह दी.(नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं और लाभार्थियों के बीच का सेतु का काम करते हैं. पार्टी के कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नौ साल के कार्यकाल में आदिवासी, दलित, किसान, महिला,युवाओं के हित में लागू की गई योजनाओं की जानकारी अपने मोहल्ले,पंचायत और मंडल में लोगों को दें तथा उसका लाभ उन तक पहुंचाने में मदद करें, तभी लोगों का साथ आपको मिलेगा.(नीचे भी पढ़ें)
घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि आप पार्टी के सदस्य तो बन सकते हैं, लेकिन मजबूत कार्यकर्ता तभी बन सकते हैं जब आप सरकारी योजनाओं की सही जानकारी रखते हैं और प्रखंड स्तर में सरकारी योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक धरातल पर उतारने के लिए आप सजग रहते हैं. पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने 2024 के लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है. अतः अब सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी है.(नीचे भी पढ़ें)
पूर्व जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव,सरोज महापात्र, कमल किशोर प्रसाद,जिला परिषद् सदस्य सुभाष सिंह, विजय पांडेय,संजय अग्रवाल,संजय तिवारी,सुरेश माहली, गोपाल कृष्ण अग्रवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो,प्रमुख रामदेव हेंब्रम,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल,नौशाद अहमद,कौशिक कुमार,सूरज शाहदेव,निर्मल मुर्मू,संजय कुमार,गौड चंद्र,विनोद सिंह, एम लक्ष्मण राव,चंचल दास,निर्मल दुबे, काल्टू मन्ना, सहित पूर्वी सिंहभूम जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्य,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.



