गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के हेंदलजुड़ी दुर्गा पूजा कमिटी के तत्कालीन अध्यक्ष अमर माझी का निधन 14 मई को हो गया था. कमिटी के तत्कालीन अध्यक्ष के निधन पर गुरुवार को दुर्गा पूजा मंडप में कमिटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. तत्कालीन अध्यक्ष के आत्मा की शांति के लिए सदस्यों द्वारा दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया. शोक सभा में कमिटी के साधन दास ने कहा स्वर्गीय अमरदा कमिटी एवं गांव के प्रति समर्पित थे. (नीचे भी पढे)
पूजा कमिटी के संचालन में उनका सराहनीय योगदान रहा है. कमिटी उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगा.इस अवसर पर हृदयनाथ गोप, बीएन शर्मा, साधन दास, धनंजय माझी, सुबोध माझी, सुनील पातर, सैला पद रजक, आर्यन माझी, मुरली माझी, संदीप रजक, पुष्पल माझी समेत अन्य सदस्य शामिल थे.



