नयी दिल्ली: ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपनी ही कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. छात्रा की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. दोनों बीए सोशियोलॉजी थर्ड ईयर के थे. गुरुवार को दोनों कालेज के डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय तक बातचीत की और एक दूसरे के गले मिले. इसके बाद छात्र ने पिस्टल से छात्रा को गोली मार दी. जिससे वह वहीं गिर पड़ी. इसके छात्र वहां से निकल कर अपने हॉस्टल गया. इसके बाद रुम में जाकर कनपटी में सटाकर गोली मार ली. जिससे उसकी भी मौत हो गयी.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद हॉस्टल में मौजूद छात्रों ने विवि प्रशासन को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जल्द ही पुलिस कालेज कैंपस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया. इसके बाद दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गर्मी की छुटि्टयां चल रही हैं. ज्यादातर स्टूडेंट अपने घर जा चुके हैं.कुछ लोग बाकी थे वे भी एक दिनों में घर जाने वाले थे. घटना की जानकारी पुलिस कर रही है. साथ ही दोनों के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. छात्रा कानपुर के रहनेवाली जबकि छात्र अमरोहा का रहने वाला था.



