• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur minister meeting – जमशेदपुर में जिला प्रभारी सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री ने की 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, जोजोबेड़ा और यूसिल के पानी की क्वालिटी की होगी उच्चस्तरीय जांच, घर-घर पानी नहीं पहुंचने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग-सह- जिले के प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की गई. बैठक में विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी, विधायक बहरागोड़ा समीर महंती एवं अन्य सभी विधायकगण के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, 20 सूत्री के सदस्य, उपायुक्त विजया जाधव समेत जिले के तमाम विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त द्वारा पिछली बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में कृत कार्रवाई से सदन को अवगत कराया गया. सभी विभागों द्वारा बैठक में प्रस्तुत अद्यतन प्रतिवेदन के आधार पर मंत्री द्वारा जिले में क्रियान्वित सरकार के कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई. मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, खनन, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता समेत अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संचालित योजनाओं की जानकारी लिया गया. पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल समस्या नहीं हो इसके लिए युद्धस्तर पर खराब पड़े जलमिनार एवं चापाकल की मरम्मती करायें. जिले में पेयजल स्रोत की मरम्मती के लिए एक्टिव गैंग की उन्होने जानकारी ली, शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर बताया गया कि जहां समस्या है वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अस्पतालों की भौतिक स्थिति व उपलब्ध मानवबल की समीक्षा की गई.(नीचे भी पढे)

चिकित्सकों की कमी पर उन्होने कहा कि जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी में रोस्टर बनाकर डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति करें. मंत्री को बताया कि पिछले 1 साल से ज्यादा समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले करीब 6000 लोगों का कार्ड रद्द किया गया है. मंत्री ने निदेशित किया कि जांच का दायरा बढ़ायें, राशन नहीं उठाने वालों के साथ साथ लाभुक के मकान की स्थिति, वाहन आदि हो तो इसकी भी जांच कर कार्ड रद्द करें. उन्होने स्पष्ट कहा कि गरीबों के हक पर सक्षम व्यक्ति हकमारी नहीं करें. जिले में आवास निर्माण की गति पर उन्होने संतुष्टि जताई. आधार सीडिंग या अन्य समस्याओं के कारण जिन लाभुकों को पेंशन राशि नहीं मिल पा रही है उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का निदेश दिया. मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान ससमय हो इसे सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं पेट्रोल सब्सिडी जैसी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार का निदेश दिया गया. बैठक में यूसीआईएल द्वारा जादूगोड़ा क्षेत्र में खराब पेयजल आपूर्ति का भी मामला 20 सूत्री सदस्यों ने उठाया जिस पर पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को पानी की गुणवत्ता जांचने का निदेश दिया गया. जोजोबेड़ा स्थित सीमेंट प्लांट से दूषित हो रहे पेयजल का मामला भी आया जिसपर जांच का निदेश दिया गया. विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर 72 घंटे में बदलने का निर्देश दिया गया. मंत्री ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 यूनिट फ्री बिजली योजना एवं बिजली बिल माफी योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने के निदेश दिए. खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एवं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि जिला अंतर्गत बालू घाटों से बालू उठाव हेतु निविदा कार्य प्रक्रियाधीन है.(नीचे भी पढे)

शिक्षा विभागीय पदाधिकारी से विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं व भौतिक स्थिति की जानकारी ली. 14वां व 15वां वित्त की योजनाओं जो फंक्शनल नहीं है उसे चालू कराने का निदेश दिया. वन पट्टा वितरण में कम भूखंड देने का मामला बीस सूत्री सदस्यों ने संज्ञान में लाया, मंत्री द्वारा इसका खास ध्यान रखने का निर्देश दिया गया कि लाभुकों को उचित भूखंड मिले जिससे उनके आवासन में दिक्कत नहीं आये. मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुचे, यही हमारा लक्ष्य है. गांव गरीब, किसान के हित में कई कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं, आवश्यकता है कि लोगों तक सरकार की बात पहुंचे ताकि सभी सुयोग्य लाभुक योजनाओं से आच्छादित हो सकें. बैठक में डीएफओ, अपर उपायुक्त, निदेशक डीआरडीए, निदेशक एनईपी, एसओ जेएनएसी, डीएसओ, डीटीओ, एसओआर, डीसीएलआर, जिला योजना पदाधिकारी, ईओ मानगो नगर निगम, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीआरओ (पंचायती राज), डीपीआरओ (जनसंपर्क), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural accident followup : घाटशिला में सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, नदी में बहने वाली महिला अस्पताल में भर्ती
खबर

Jamshedpur rural accident followup : घाटशिला में सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, नदी में बहने वाली महिला अस्पताल में भर्ती

September 3, 2026
Jamshedpur daisy garden school : जुगसलाई के डेजी गार्डेन स्कूल में जन्माष्टमी से पूर्व कार्यक्रम आयोजित, नौनिहालों ने राधा-कृष्ण बनकर मन मोहा
खबर

Jamshedpur daisy garden school : जुगसलाई के डेजी गार्डेन स्कूल में जन्माष्टमी से पूर्व कार्यक्रम आयोजित, नौनिहालों ने राधा-कृष्ण बनकर मन मोहा

September 3, 2026
Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में फरार अपराधी सिंटू सिंह दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
खबर

Jamshedpur nikhar sablok murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में फरार अपराधी सिंटू सिंह दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 3, 2026
Next Post

jharkhand health minister meeting in delhi - नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता की अहम मुलाकात, मंत्री बन्ना बोले - जमशेदपुर समेत अन्य स्थानो पर बनेगा आयुष अस्पताल, झारखंड में मेडिकल टुरिज्म को बढ़ावा देगी सरकार

south eastern railway vandebharat - पुरी से हावड़ा के बीच दौड़ने लगी वंदेभारत ट्रेन, प्रधानमंत्री ने दिखायी हरी झंडी, मनोहरपुर, राउरकेला झारसुगोड़ा, जामदा का तीसरी लाइन समेत कई नयी योजना को पीएम ने किया समर्पित

jamshedpur court order – परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार की अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, अप्रैल में भेजा गया था जेल

jamshedpur court order - परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार की अदालत ने खारिज कर दी जमानत याचिका, अप्रैल में भेजा गया था जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News