जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के बारीगड़ा निवासी विशाल कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिलाजज अनिल कुमार मिश्रा-वन की अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दी. घटना 4 अप्रैल 2023 की हैं. पुलिस अधीक्षक नगर सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली कि परसुडीह के चांदनी चौक के पास कुछ लड़के ब्राउन शूगर की बिक्री कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पर पुलिस चांदनी चौक पहुंचे और दो युवक को ब्राउन शूगर के पकड़ लिया. पुलिस ने विशाल के पास से 10 पुड़िया ब्राउन शूगर पाया गया जो कुल 0.35 ग्राम का हैं. इस संबंध में एएसआई मंगल सिंह के बयान पर विशाल कुमार, अजय श्रीवास्तव व एक नाबालिग को पकड़ कर जेल भेज दिया था.




