नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और आज से यह ट्रेन सुचारू रूप से नियमित अपने समयानुसार चलेगी. यह एक्सप्रेस संख्या 22895 कोलकाता (हावड़ा) से होते हुए पुरी प्रातः 06:10 बजे खुलेगी एवं दोपहर 12:35 अपने गंतव्य को पहुंचेगी. एक्सप्रेस संख्या 22896 पुरी हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से अपराह्न 01:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 08:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी. बताते चलें कि यह का ट्रेन ठहराव खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, क्योझर रोड, कटक भुवनेश्वर तथा खोरधा रोड पर रुकेगी. साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा पुरी और कटक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का आधारशिला शिलान्यास किया गया. यही नहीं बिछुपाली झारतरभा नई रेल लाइन का उद्घाटन भी किया गया.(नीचे भी पढ़े)
गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पण संबलपुर टिटलागढ़ दोहरीकरण, अंगुल सुकिंदा रोड नई रेल लाइन, मनोहरपुर राउरकेला झाड़सुगुड़ा जामदा के बीच तीसरी लाइन एवं उड़ीसा में ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण किया गया. इस मौके पर संबंधित क्षेत्रों के सांसद एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित होकर इस दिन को यादगार बनाया. इन सौगातो द्वारा स्थानीय क्षेत्र के लोगों को होने वाली बहुत सारी असुविधाओं से निजात मिलेगा. जहां ट्रेनों की आपाधापी में यह लोग सही समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते. ठीक उसी जगह इन ट्रेनों के परिचालन के बाद समय से पूर्व नियमित समय पर अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच जाएंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है एवं भविष्य में भी यात्रियों की हर संभव सुविधा एवं सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध है.




