रांची : राज्य में जून से नई बिजली दरें लागू करने की घोषणा हो सकती है. राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरें घोषित करने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में नई बिजली दरों की घोषणा हो सकती है, इसके पश्चात जून माह से नई बिजली दरें लागू हो जाएगी. बताते चले कि बिजली वितरण निगम ने सालान 7400 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही है. (नीचे भी पढें)
साल 2022 में यह घाटा 2500 करोड़, 2021 में 2600 करोड़ और 2020 में 2200 करोड़ रुपए थी. विद्युत नियामक आयोग के घाटे की बात को जनसुनवाई में लोगों ने झूठा बताया था और बिजली दर ना बढ़ाने की अपील की थी. इसको लेकर जनसुनवाई समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. नई बिजली दरें लागू होने से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. हालांकि गर्मी में राज्य के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती जारी है. एक तो भीषण गर्मी से लोग परेशान है, वहीं लोडशेडिंग से लोग त्रस्त हैं.




