
जमशेदपुर : जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से 20वें समर कैंप के 10वें दिन शुक्रवार को ग्रेस्ट के रूप में तीन अतिथियों को बुलाया गया. इसमें मुख्य रूप से से समाजसेवी रत्नेश तिवारी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा नेता भुपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. वहीं तीनों अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. 300 से अधिक बच्चों ने किया योग का अभ्यास और उसकी बारीकियों को जाना. गौरतलब है कि इस 18 दिवसीय का आयोजन जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है. इस समर कैंप में 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है. कैंप की गतिविधि प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक चलेगी. 28 मई को मनोरंजन कार्यक्रम के साथ कैंप का समापन होगा.




