
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से लगाया गया जोहार हाट का पांचवां संस्करण का समापन 20 मई को होगा. जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रकृति विहार में इसकी व्यवस्था की गयी है. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों के आदिवासी समुदाय के लोगों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है. चार जनजातियों सबर, संथाल, मुंडा और बोड़ो की कलाकृतियों को इस बार प्रदर्शित किया गया है. हर सप्ताह देश भर के जनजातीय कलाकारों की कलाकृतियों को यहां हर माह के एक सप्ताह प्रदर्शित की जाती है. इसमें आठ अलग-अलग स्टॉल लगाये गये है, जिसमें सामाजिक उद्यमिता के प्रोडक्ट शामिल है. इसके जरिये सामाजिक उद्यमिता को भी बढ़ावा दिया जाता है. आम लोग भी यहां जाकर कलाकृतियों को खरीद सकते है.



