मधुपुर: मधुपुर के सलैया गांव में शादी के घर जश्न और उत्साह का माहौल अचानक गम में बदल गया. दूल्हा खेलु दास ने फांसी लगाकरअपनी इहलीला समाप्त कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है 26 वर्षीय युवक खेलू दास का विवाह बिहार के कटोरिया में तय हुआ था. युवक ने खुद लड़की को देखकर पसंद किया था. सोमवार को खेलू की बारात जाने वाली थी. आज गांव और गोतिया के साथखानपान था. रविवार को अहले सुबह खेलू खुद कार और डीजे बुकिंग के संबंध में बातचीत किया. परिजनों के साथ चाय पीने के बादवह बोला काफी थक गया हूं सोने जा रहा हूं. इसी क्रम में वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गमछा से पंखा में फांसी लगाकर झूल गया. (नीचे भी पढ़े)
कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे आवाज दी और कमरा नहीं खुला तो खिड़की तोड़कर परिजन अंदर गए. उसे फंदे से उतारकर डॉक्टर के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. घटना के बाबत क्षेत्र के मुखिया प्रतिनिधि सुशील सिंह ने कहा कि इस घटना से पूरे इलाके में गमगीन माहौल है. युवक खेलू दास काफी मेहनती था. वह अपनी शादी की तैयारी में उत्साह के साथ जोर शोर से जुटा था. अचानक घटना ने आस पास के लोगों को सदमे में डाल दिया है.











