गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुतरु गांव के पास गुरुवार को दोपहर के करीब दो बजे एनएच 33 किनारे जंगल में भीषण आग लग गयी. आग से सैकड़ों पेड़, पौधे जलकर खाक हो गए. आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हवा के कारण आग विकराल रूप ले लिया. चारों ओर धुंआ ही धुंआ दिखाई पड़ रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य करण सिंह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया.(नीचे भी पढ़े)

फायर ब्रिगेड की मदद से जलती हुई आग को रोकने के लिए पानी की बौछार की गयी. इस दौरान जिला परिषद करण सिंह भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे. ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसी लगी है, हालांकि शाम तक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.



