जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के सहारा सिटी के कूरियर वाले के विवाद में गोली चलने से घायल अभिषेक मिश्रा को उच्चस्तरीय इलाज के लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया. टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में 5 घंटे चले ऑपरेशन में उसके सीने के नीचे लगी गोली को नहीं निकाला गया, लेकिन जख्म को सुधारने का भरपूर प्रयास किया गया जिसके कारण उसका जीवन तत्काल बचाया जा सका. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद जब गहन जांच की तो पता चला कि उसके रीढ़ की हड्डी के एल वन को गोली ने आंशिक रूप से क्षति कर दिया है जिससे उसके चलने फिरने में दिक्कत होगी इसलिए उसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर उच्चस्तरीय इलाज कराना होगा. गुरुवार की सुबह उन्हें एंबुलेंस से कोलकाता ले जाया गया. इस मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि फिलहाल अभिषेक खतरे से बाहर है और वे उनके स्वस्थ्य होने की कामना करते है.



