जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला क्षेत्र के एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) कुलदीप टोप्पो का पर्स गायब हो गया है. उनके पर्स की चोरी हो गयी है. उन्होंने इसको लेकर बिष्टुपुर थाना को लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया है कि गुरुवार को वे जमशेदपुर एसएसपी ऑफिस में क्राइम मीटिंग करने गये थे. इसी दौरान वे बिष्टुपुर में घुम रहे थे. इसी दौरान वे जब बिष्टुपुर सिगनल गोलचक्कर के पास अपनी गाड़ी से उतरे तो अपने पैकेट से मोबाइल निकाल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
उसी क्रम में उनका पर्स कहीं गिर गया. उनका पर्स में 30 हजार रुपये नगद, स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और पुलिस आइडी कार्ड भी है, जो काफी खोजबीन के बाद भी अब तक नहीं मिला है. एसडीपीओ ने कहा है कि अगर किसी को मिले तो वे लौटा दें, उचित ईनाम भी उनके द्वारा दी जायेगी.



