घाटशिला : झारखंड श्रमिक संघ घाटशिला के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को विधायक रामदास सोरेन से घोड़ाबांधा स्थित विधायक आवास पर मिलकर एचसीएल/ आईसीसी कंपनी मऊभंडार द्वारा ठेका मजदूरों का गेट पास नहीं बनने से मजदूरों में रोष व्याप्त है. मौके पर संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने मजदूरों की समस्याएं एवं स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक रखा गया.(नीचे भी पढ़े)
विधायक ने मजदूरों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द प्रबंधन से वार्ता कर गेट पास बनाने में आ रही समस्या के बारे में जानकारी लेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से झारखंड श्रमिक संघ के सचिव फेबियन तिर्की, कोषाध्यक्ष कमल दास, संगठन सचिव मृत्युंजय यादव, कार्यालय सचिव प्रताप दास, जिला सदस्य करुणाकर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.



