जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने सिद्धू कान्हू बस्ती में छापामारी कर दो लोगों, अंकित यादव और रवींद्र तिवारी को चोरी के केबल के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार बंडल केबल भी पुलिस ने बरामद किये हैं. गिरफ्तार अंकित यादव सिद्धू कान्हू बस्ती का रहने वाले है. दोनों गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.




