रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में लगातार दुर्घटनाएं घट रही हैं. आज भी दोपहर में चक्रधरपुर टोकालो रोड में एक दुर्घटना घटी जिसमें महिला यात्री का हाथ कट कर अलग हो गया, जबकि ऑटो चालक का पैर टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव घटना स्थल पर पहुंचे एवं अपनी बोलेरो में ही दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों के परिजन भी खबर पाकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची और राउरकेला रेफर कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर की ओर से एक छोटा हाथी टोकलो की ओर जा रहा था. दूसरी ओर से एक महिला यात्री को लेकर एक ऑटो चक्रधरपुर आ रहा था. इसी दौरान सरना स्थल के समीप दोनों में भिड़ंत हो गई, जिसके कारण ऑटो खेत में जाकर गिरी जबकि महिला यात्री रोड पर गिर गई. (नीचे भी पढ़ें)
छोटा हाथी का चालक सड़क पर गिरी महिला यात्री के ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर भाग गया. दुर्घटना में घायल महिला यात्री सीमा कच्छप टोंका टोला की है, जिसका हाथ कट कर अलग हो गया है, जबकि हथिया गांव का ऑटो चालक राजेश प्रधान का नीचे गिरने से पैर कट गया. सन्नी उरांव दोनों को अपनी बोलेरो से अनुमंडल अस्पताल ले आया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची और राउरकेला रेफर ककिया गया.




