देवघर : देवघर इस्कॉन की ओर से मंगलवार, 20 जून को विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया जायेगा. देवघर वासी अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अपराह्न 2 बजे शिवलोक परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी जो राय कंपनी चौक, टावर चौक, वीआइपी चौक, सत्संग गेट, बेला बगान, डेडवा नदी, चांदपुर होते हुए मैहर गार्डन के नजदीक रोहिणी मोड़ दामोदर ग्राम में महा आरती के साथ संपन्न होगी. इस्कॉन ने इस अवसर पर तमाम देवघर वासियों एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के नागरिकों का भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा का रथ खींचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं उनके रथ को खींच कर उनको गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया है.




