जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के निर्देश एवं वरीय राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू की सहमति से महसभा की झारखंड प्रदेश इकाई के साथ ही यहां से जुड़ी राज्य/जिला/महानगर/मंडल स्तरीय सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भं कर दिया गया है. यह कदम झारखंड में संगठन का कार्यकाल पूरा होने के मद्देनजर उठाया गया है. शीघ्र ही संगठन की नयी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड राज्य प्रभारी डॉ एम एस सिंह ‘मानस’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन की झारखंड राज्य इकाई सहित सभी इकाइयों को भंग कर दिया.




