जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के वार्षिक खेलों की सोमवार को फुटबॉल खेल के साथ शुरुआत हुई. उद्घाटन मैच इंटर टीम में सफ़ारी रॉयल्स एवं इंडिगो फ़ाइटर के बीच, जबकि इंटर स्कूल वर्ग में विद्याभारती चिन्मया विद्यालय एवं गुलमोहर स्कूल के बीच खेले गये. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा मोटर्स के वार्षिक खेलों की सोमवार को मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जीएम प्रकाश सिन्हा एवं डीजीएम टाउन एडमिनिस्ट्रेशन रजत सिंह की उपस्थिति में विधिवत शुरुआत हुई, उद्घाटन मैच के रूप में इंटर टीम वर्ग में सफारी रॉयल्स व इंडिगो फाइटर्स के बीच खेले गये फुटबॉल मैच में सफारी रॉयल्स 3-0 से विजयी रही, जबकि स्कूल वर्ग के तहत विद्याभारती चिन्मया विद्यालय एवं गुलमोहर स्कूल के बीच आयोजित फुटबॉल मैच चिन्मया विद्यालय की टीम 11-0 गोल के अंतर से जीता.




