घाटशिला : मऊभंडार ओपी क्षेत्र के गुरुद्वारा लाइन ए ब्लॉक क्वार्टर संख्या 41 निवासी काली चरण पासवान ने मां और पत्नी की जानलेवा हमला खिलाफ मऊभंडार पुलिस ने गिरिफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया. काली चरण पासवान की मां शोभा पासवान और पत्नी रजनी पासवान की शिकायत पर करवाई हुई है. इस संबंध में मऊभंडार ओपी के आरोपी कालीचरण पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. मऊभंडार ओपी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि 18 जून की रात में आरोपी ने पत्नी और मां पर जानलेवा हमला किया था. उसके खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी.





