जमशेदपुर : बिहार की राजधानी पटना में हुए विपक्षी महाजुटान पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पूरा विपक्ष एक देशभक्त को पीछे करने मे जुटा है, जो विपक्ष के डर को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टियां कितना भी जोर लगा लें, भाजपा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश हित के कार्यों को नहीं रोक सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वर्तमान समय में केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण उनके मंसूबे सफल नहीं हो रहे हैं. इसी कारण तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं और ये उनके डर को प्रदर्शित करती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय से लेकर देश का चहुंमुखी विकास किया है और जनता इस बात को समझती है. आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से देश में भाजपा की सरकार बनेगी ओर विपक्ष मुंह के बल गिरेगा.






