जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आमबागान मैदान में बकरीद का बाजार सज गया है. इस बार 10 से लेकर 70 हजार तक में बकरे बिक रहे हैं. आमतौर से लोग 10 हजार से लेकर 12 हजार के बकरे खरीद रहे हैं. यहां बाजार में इलाहाबाद से भी कई ट्रक बकरे पहुंचे. इसके अलावा टेल्को, मानगो, जुगसलाई आदि जगहों के लोग भी अपने अपने बकरे बेच रहे हैं. मोटे, ताजे और खूबसूरत बकरों की कीमत अधिक है.(नीचे भी पढ़े)
इनकी कीमत 40 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक है. बकरों के वजन के मुताबिक इसका रेट तय हो रहा है. बकरीद 29 जून को है. बकरीद के पहले का यह आखिरी रविवार है. इसीलिए, रविवार को बकरे खरीदने वालों की काफी भीड़ रही और खूब बकरे बिके. आमबगान में बकरे खरीदने वालों में रांची, खूंटी, चाकुलिया राउरकेला से भी लोग पहुंच रहे है.



