घाटशिला : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन गांव के समीप एनएच-18 (फोरलेन) पर बुधवार की शाम मारुति वैन तथा बाइक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एस के झा ने जांच के बाद 30 वर्षीय गोविंद हांसदा को मृत घोषित कर दिया. मृतक ओड़िशा के मयूरभंज जिले का रहने वाला है. जबकि उसका साथी मानसिंह टुडू (45) डुमरिया के रांगामटिया का रहने वाला है. गंभीर रूप से घायल मानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है.



