जमशेदपुर: चांडिल डैम कॉलोनी के रहने वाले समाजसेवी बिल्टू राय पर जानलेवा हमला हुआ है. रविवार की दोपहर राड व लाठी-डंडे से लैस लगभग 8 लोगों ने बिल्टू राय को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर चांडिल पुलिस ने घायल बिल्टू राय को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. बिल्टू राय ने बताया कि वह अपने एक मित्र वरुण के साथ बोलेरो से कार से डैम की तरफ जा रहे थे. तभी, बाइक सवार 8 युवक आए और कार में टक्कर मार दी.(नीचे भी पढ़े)
इस पर कहासुनी होने लगी और सभी युवकों ने राड व लाठी डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए. बिल्टू राय ने बताया कि चांडिल डैम और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होने से असामाजिक तत्व नशे का सेवन कर सैलानियों और गरीबों के साथ मारपीट करते हैं. उनका कहना है कि वह मामले की शिकायत एसपी से करेंगे.














