• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 28, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

सरायकेला :  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, पटमदा के एक युवक भी अलग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है. तीनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, चांडिल थाना क्षेत्र के गोल्डी होटल के समीप एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

हादसे में जमशेदपुर निवासी अभिषेक कुमार पंकज (34) और राजीव कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों चांडिल से अपने घर लौट रहे थे. दुर्घटना के बाद दोनों युवक काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे. इसी दौरान एक राहगीर ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां रात करीब साढ़े दस बजे से उनका इलाज शुरू हुआ. चिकित्सकों के अनुसार, एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है और वह अस्पताल पहुंचने तक बेहोश था. इधर, पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव निवासी बासु हांसदा (20) भी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ पश्चिम बंगाल के बांदोवान क्षेत्र से बाइक से घर लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसी दौरान धोबनी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घटना के बाद बासु हांसदा को पहले बांदोवान सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब पौने 11 बजे उनका सीटी स्कैन कराया गया. उनके सिर में गंभीर चोट आई है और अस्पताल पहुंचने के समय वह बेहोश थे. परिजनों ने बताया कि बासु की विधवा मां आर्थिक रूप से कमजोर हैं और एंबुलेंस का किराया देने में उन्हें काफी परेशानी हुई. काफी समझाने-बुझाने के बाद एंबुलेंस चालक कुछ देर तक भुगतान का इंतजार करने को तैयार हुआ. पुलिस दोनों मामलों में फरार अज्ञात वाहनों की तलाश में जुटी है. वहीं, एमजीएम अस्पताल में तीनों घायलों का इलाज जारी है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद
खबर

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

June 27, 2026
Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र
खबर

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

June 27, 2026
Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

Next Post
Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela nh accident – चांडिल एनएच-33 पर पर सड़क दुघर्टना में जमशेदपुर के दो युवक गंभीर रूप से घायल, पटमदा में घायल युवक एमजीएम में भर्ती

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल की गायनिक ओपीडी के बाहर हंगामा, परिजनों और कर्मचारी के बीच विवाद

Adityapur Water Supply Scheme: आदित्यपुर जलापूर्ति योजना 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

Jamshedpur rural brain malaria  :  पोटका में विभिन्न गांवों में फैला ब्रेन मलेरिया,  पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती विद्यार्थियों से मिलने पहुंचीं समाजसेविका दुखनी सोरेन, जाना कुशल क्षेभ

jamshedpur chakuliya student falicitation : चाकुलिया में किया गया प्रतिभा का सम्मान, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में शिक्षा को मजबूत बनाने का लिया संकल्प, झाड़ग्राम के विधायक ने दिखायी बच्चों को राह

Jharkhand deoghar youth congress  julus : नीट पेपर लीक के विरोध में देवघर युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस, जिला अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने किया नेतृत्व

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News