जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा के पास रविवार को नेशनल हाईवे 33 पर एक कार बाइक से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में कार में आग लग गई. आग लगने से कार पर सवार रांची के आजाद बस्ती के रहने वाले व्यक्ति कौसर जमील और उनका बेटा सारिक झुलस गया है. बाइक सवार शहरबेड़ा निवासी गोरापदो टूडू भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. (नीचे भी पढ़े)
दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने फौरन घायल गोरापदो टूडू और झुलसे कौसर जमील व उनके बेटे सारिक को साकची के एमजीएम अस्पताल भेजा. यहां इमरजेंसी में तीनों का इलाज चल रहा है. कौसर जमील ने बताया कि वह बहरागोड़ा से कार से रांची जा रहे थे. तभी दलमा के पास रॉन्ग साइड से बाइक सवार आ रहा था. तभी हादसा हुआ. गोरापदो टूडू गाड़ी में लेबर का काम करता है. वह चिलगू से शहरबेड़ा आ रहा था. तभी यह हादसा हुआ.













