चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के राजाबासा साल जंगल में विगत सात आठ दिन पूर्व एक हथनी ने बच्चें को जन्म दी है. सोमवार सुबह उक्त हथनी को बच्चे के साथ जंगल के बाहर विचरण करते गांव के ग्रामीणों ने देखा. बच्चा हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. गांव के ग्रामीणों ने बताया की इस जंगल में विगत 7-8 दिन पूर्व एक हथनी ने बच्चें को जन्म दी है वहीं पूर्व में भी 3-4 छोटे छोटे हाथी है जिस कारण जंगल में शरण लिए हुए 10-15 हाथी बाहर नहीं जा रहें हैं.(नीचे भी पढ़े)
लोगों ने बताया की जंगल में ठहरें हाथियों के ग्रुप में बच्चें होने के कारण झुंड किसी को भी आसपास भटकने नहीं दे रहा है. कहा की ग्रामीणों को देखते ही हाथी लोगों को दौड़ा रहें हैं. हाथियों के उग्र को देखकर गांव के लोग झूंड को भगाने में असमर्थ हो रहें हैं. वही गांव से सटे जंगल में हाथियों के झुंड के रहने से लोगों में काफी दहशत है. लोगों ने कहा कि राजाबासा गांव जंगल के बीच स्थित है जिस कारण गांव के ग्रामीण हाथियों को लेकर काफी डरे और सहमे हुए हैं.



