जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की ओर से आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स के तहत पुरुषों के इंटर स्कूल इंटर टीम फुटबॉल टूर्नामेंट में 2 जुलाई को सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में सेमी फ़ाइनल के दो मैच खेले गये. पहला मैच प्राइमा चैलेंजर और इंडिगो फ़ाइटर्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने कड़ी टक्कर दी. (नीचे भी पढ़ें)

पहले मैच में इंडिगो फ़ाइटर्स अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2/0 से विजयी रही और इस तरह फ़ाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. वहीं दूसरा मैच गुरु गोविंद सिंह स्कूल और हिल टॉप स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया.लेकिन गुरु गोविंद सिंह स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1/0 से मैच जीत लिया और कल 4 जुलाई को दूसरा सेमी फाइनल होगा. बुधवार 5 जुलाई को टूर्नामेंट के दोनों वर्गों, इंटर स्कूल एवं इंटर टीम के फाइनल मैच खेले जायेंगे.



