अनिल कुमार/बोकारो : चास थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित शिवपुरी कॉलोनी के फील्ड में एक बाइक धू-धू कर जल उठी. आग लगने की वजह तो पता नहीं चल पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चास पुलिस ने आग बुझाई एवं बाइक को थाना ले गयी. (नीचे भी पढ़ें)
चास थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बाइक में तोड़फोड़ किये जाने के भी सबूत मिले हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक में आग लगाई गयी है. बाइक का मालिक फिलहाल सामने नहीं आया है, इससे बाइक को जब्त कर थाना में रखा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना शाम के वक्त की बताई जा रही है जब लोगों ने फील्ड में एक बाइक को जलते देखा तो पुलिस को उसकी सूचना दी. स्थानीय लोगों की मानें तो जिस फील्ड में यह घटना घटी है वहां नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है. इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.



