आदित्यपुर : आदित्यपुर के बास्को नगर में शौच के लिए गए एक 38 वर्षीय पुट्टी मिस्त्री मुन्ना हेंब्रम का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया. इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मुन्ना हेंब्रम नामक उक्त युवक ने दम तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताते हैं कि मुन्ना हेंब्रम का रविवार की रात पत्नी से भी झगड़ा हुआ था. इसी के बाद उसने घर में कहा कि वह बाहर घूम कर आता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह शौच के लिए जानी की बात कर घर से निकला था, लेकिन जब वह देर तक नहीं लौटा तब लोगों ने पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया है. इसके बाद परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे.



