देवघर : भारतीय योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन के 7वें सीनियर चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए देवघर जिले के 3 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, फूलकुमारी, गौतम कुमार एवं विक्रम चौधरी. इस प्रतियोगिता में गौतम कुमार व विक्रम चौधरी ने अपने-अपने ग्रुप में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं फूलकुमारी ने छठा स्थान हासिल किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि इनके प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन एशिया योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है और ये आगामी अगस्त माह में वियतनाम में आयोजित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इनके पीछे कोच सह जिला योगा के सचिव विप्लव विश्वास की 8 साल की कड़ी मेहनत का फल मिला. वहीं 2016 में योग संघ को प्राधिकरण की ओर से अभ्यास करने के लिए केकेएन स्टेडियम में जगह दी गई. प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने कहा कि ये हम खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है.(नीचे भी पढ़ें)
इस उपलब्धि के लिए योग संघ के जिला अध्यक्ष रितेश केशरी, जिला प्राधिकरण के महासचिव युधिष्ठिर राय, जवाहार सिंह, विनोद नेवार, जिला ओलिंपिक संघ के विद्रोह मित्रा, चेतराम शृंगारी, रामसेवक गुंजन, आज़ाद पाठक, वीरेंद्र सिंह, संजय मालवीय, विजय झा, मनोज मिश्र, इफ्तिखार शेख, नवीन शर्मा, राकेश पांडेय, विष्णुटुडू, मनीष पाठक, मोहित केशरी, सूरज केशरी, अब्दुल आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं आगामी चैंपियनशिप के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.



