गालूडीह : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी के नेतृत्व में घाटशिला के नुआ ग्राम धोबी पाड़ा में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया गया. जनता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं, चाहे फ्री राशन हो, या आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना हो, हम सभी को उनका लाभ मिल रहा है.(नीचे भी पढ़े)
ग्राम धोबी पाड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह जिनका एक्सीडेंट के बाद पूरा शरीर पारालाइज हो गया था, जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थे. जादूगोड़ा मंडल प्रभारी हीरा सिंह के आग्रह पर उनको व्हीलचेयर भी प्रदान किया गया. व्हील चेयर मिलने से अब लक्ष्मी नारायण सिंह भी आस- पास घूम सकेंगे. इस दौरान लक्ष्मी नारायण सिंह के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. उनके परिवार ने कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उन्होंने उनकी परेशानी समझकर मदद की, जिसे कभी भुला नहीं सकेंगे. इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष माला डे, हीरा सिंह, मनीष वाल्मीकि, सोमनाथ गोप, अरुण गोप, आजाद बेरा, अजय राज, अनिल,कंचन सीट, गौतम सीट, घनश्याम कुमार सहित अनेक और भी ग्रामीण मौजूद थे.



