रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक पर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. युवक का नाम रंजीत है. वह विशाल चौधरी का स्टाफ है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. मिली जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह रंजीत ऑफिस जा रहा था. तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में रंजीत के कमर के नीचे दो गोलियां लगी है. आसपास के लोगों ने तुरंत शोर मचाया जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. (नीचे देखे पूरी खबर)

फिलहाल रंजीत खतरे से बाहर है. वहीं पुलिस ने भी रंजीत के बयान के आधार के अपनी छानबीन शुरू कर दी है. राजधानी में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है. यह गोलीबारी की घटना पिछले 3 दिन में दूसरी घटना है. इससे पहले बुधवार को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गलैक्सिया मॉल के पास में मृत जमीन कारोबारी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक युवक का नाम संजय है. संजय रांची के बड़े जमीन कारोबारी रहे कमल भूषण के काफी करीबी माने जाते हैं. जानकारी हो कि कमल भूषण की हत्या भी पिछले साल इसी इलाके में कर दी गई थी.



