जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरीय नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर से राहुल गाँधी जी के समर्थन में पदयात्रा कार्यक्रम निकाला गया. गुजरात हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को मानहानि केश में राहत नही दी गई है. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने षड्यंत्र रचकर राहुल गाँधी जी को फंसाकर जेल भेजने का कुचक्र रच रखा है, इतना ही नही आनन-फानन में लोकसभा से सदस्यता निरस्त कर दिया तथा सांसद आवास से बाहर करा दिया. भाजपा सरकार और नेताओ के दिल में कांग्रेस पार्टी के प्रति नफरत, घृणा, विद्वेष कुट कुट कर भरी है, ऐसी भावना लोकतंत्र के कतई लाभप्रद नही है. कांग्रेस नेताओ ने राहुल गाँधी के समर्थन में नारा लगाकर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया. पदयात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष आनन्द मय पात्रा, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, मंजीत आनन्द, मौलाना अंसार खान, संजय यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, बिरेंद्र पाण्डेय, रामलाल पासवान, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अजय मिश्र, पवन बिहारी ओझा, रंजीत झा, प्रभजोत सिंह, सुशील प्रसाद, लखिंदर करूवा, मनोज करूवा, सरिता कुमारी, रश्मी निगार, भरत सिंह, मुन्ना मिश्र, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार वर्मा,एस पी सिंह, अजय दास, दिलीप गुप्ता शामिल हुए.(नीचे भी पढ़े)

गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने के विरुद्ध में बिस्टूपुर में मशाल जुलूस मार्च निकला गया
मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले पर गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी. गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का राहुल गांधी को दोषी ठहराने का आदेश सही है, इस आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं. गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले से असहमत एवं नाराज पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेसियों ने कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर के निर्देशानुसार जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आज बिष्टुपुर में आक्रोश जुलुस निकाला. मीडिया से बात करते हुये नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि अदालत का फैसला, उसके समक्ष पेश किये गयें साक्ष्यों के आधार पर होता हैं और सही साक्ष्य एवं तथ्यों को निष्पक्ष तरीके से रखना सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी होती हैं. केंद्र एवं गुजरात में बैठी भाजपा सरकार ने, सरकारी संस्थानों का दुरूपयोग कर देश की आम जनता के साथ-साथ अदालत को भी गुमराह करने का काम किया हैं. केंद्र की मोदी सरकार वास्तव में हमारे नेता राहुल गांधी की भारत यात्रा एवं देश में मोहब्बत की दुकान खोलने की मुहीम से डरी हुई हैं. (नीचे भी पढ़े)

कांग्रेस के जिला-उपाध्यक्ष बब्लू झा ने आगे कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जानकारी और सरपरस्ती में नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी एवं विजय माल्या सरीखे कई अन्य भगोड़ें, देश की करोड़ों करोड़ आम जनता के मेहनत के पैसों का गबन कर विदेश भाग गयें. राहुल गांधी का वह बयान वस्तुतः उन भगोड़ों के खिलाफ आम जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति मात्र था. कांग्रेस के जिला सचिव रईस रिजवी छब्बन ने बताया कि “हम यह स्पष्ट कर देना चाहतें हैं कि सरकार की इन दमनकारी कुटिल चालों से न तो हमारे नेता डरें हैं और न हम डरेंगें बल्कि आने वाले राज्य चुनावों एवं 2024 के आम चुनावों में इस फासिस्ट पार्टी को सरकार से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. इस आक्रोश रैली में भारत यात्री जेबा खान के अलावा जिला उपाध्यक्ष बब्लू झा, जिला सचिव जनाब रिजवी, अभिजीत सिंह, अफसर चिंटू, राजा सिंह राजपूत, सीनू रेडी, हरे कृष्णा लोहार, मनीष मार्डी, गोविंद बगधल, गुलाब गद्दी, अनिता कुमारी, मीनू कुमारी, पूजा डे, गौतम रविदास, प्रिंस मोहसीन, सोहन शर्मा, पीयूष अग्रवाल, पवन सिंह, अमित दुबे अख्तर हुसैन सिकंदर खान गुलाम अली शाजादा सलीम आसान, जावेद जमाल इरफान अहमद एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे.



