जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा वर्ष भर आयोजित होनेवाले नेत्र ज्योति अभियान को आज एक स्तर पर और मजबूती मिल गई, जब नेत्र रोगियों के ठरहने वाले वार्ड के वातानुकुलित होने पर उसका उद्धाटन किया गया. प्रत्येक वर्ष माता-पिता की पुण्य स्मृति में नेत्र ज्योति यज्ञ का संयोजन करने वाले सावा परिवार ने वार्ड को वातानुकूलित बनाने के लिए चार एयर कंडिशनर का स्थापन किया, जिसके पश्चात अब गर्मी में भी नेत्र रोगी आसानी से वार्ड में रह पायेंगे. आज इस वार्ड का उद्घाटन सावा परिवार के सीमा सावा, जुगल सावा-रेणु सावा, सुनील सावा-सुनीता सावा, ललित –रेणु चौधरी, दीपक-शिल्पा सावा ने संयुक्त रूप से रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा पीएसपीएल समुह के प्लांट हेड आरएन झा के साथ मिलकर किया.



