घाटशिला : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे के नेतृत्व में रविवार को मऊभण्डार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मऊभंडार बाजार मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी,जिला अध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती मौजूद थे. इस दौरान लोगों से मिलकर मोदी के विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, उपमुखिया सुजन मन्ना, महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, चंचल दास, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, भाजयुमो घाटशिला मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू दंडपात ,साहिल आनंद, जन्मंजय बारिक, जकतू महतो,समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.




