जमशेदपुर: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के काम को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को निभाते हुए रविवार को बर्मामाइंस मंडल ने चुनाभट्टा बस्ती में महाजनसंपर्क अभियान चलाया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल महामंत्री सूरज सिंह, उपाध्यक्ष बर्मा अंसारी,युवा मोर्चा महामंत्री अनिकेत कुमार एवं कार्यकर्त्ता मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियो को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी दी. इस अभियान से क्षेत्र के लोगों व दुकानदारों को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल की जन हितेषी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी.





