जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जमशेदपुर के नीट यूजी क्वालिफाइड विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मगस इन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त विजया जाधव मुख्य अतिथि थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्मानंद अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ परवेज आलम एवं करीम सिटी कॉलेज के डॉ मोहम्मद रियाज़ उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर निधि श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने ट्रस्ट के क्रियाकलापों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. अपने गरिमापूर्ण भाषण में उपायुक्त ने महिलाओं को शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समान भागीदारी दिये जाने पर विशेष जोर दिया, साथ ही मेडिकल में जा रहे बच्चों को समाज के वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशील हो कर उन्हें भी समाज में आगे लाने में मदद करने का आह्वान किया. ट्रस्ट की ओर से उपायुक्त विजया जाधव को पूर्वी सिंहभूम में सबर परिवार के बच्चों को गोद लेकर एडमिशन करवाना, जरूरतमंद लोगों के लिए गांव -गांव जाकर मेडिकल कैंप का आयोजन करने, खेल को बढ़ावा देने, इस प्रकार के सभी कार्यों को करने एवं प्रेरित करने के लिए एक मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीते ऊी पढ़ें)
डॉक्टर परवेज आलम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मेडिकल प्रोफेशन में सामाजिक भावना से अपनी पहचान बनाएं. उपायुक्त ने नीट यूजी के छात्र छात्राओं में सुमेधा सिन्हा, हैका अशरफ,आमना तबस्सुम,शाजिया तसनीम,अपूर्व, मोहताशीम अशरफ,अमन अहमद,शहजेब आलम,अब्दुल मोइज आलम,युविका गुप्ता को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।।ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के साथ जुड़े रह कर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एमजीएम के डॉक्टर जहांजेब खान,संदीप टुडू,नफीस अख्तर एवं डॉक्टर लाल से इफ्तेखार आलम खान को भी सम्मान दिया.



