जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आह्वान किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत सभी 18 प्रखण्ड क्षेत्र, 56 मण्डल क्षेत्र के अन्तर्गत घर घर तक भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन जिले के शिक्षकों को सम्मानित करने के उपरांत समाप्त होगा. इसकी शुरुआत 16 जुलाई को टेल्को प्रखण्ड के जेम्को से शुभारंभ कर दी गई है. इस अभियान में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश डेलिगेट, जिला पदा., मण्डल पदाधिकारी, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, बुथ स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत लोगों के बीच राहुल जी के संदेश को पहुँचाने का कार्य करेंगे.(नीचे भी पढ़े)

जिला संगठन प्रभारी श्री बेदी ने कहा कि इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य यह है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर घर तक पहुंचाना है. आप सब जानते है कि जब से पूरे भारत में महंगाई, बेरोजगारी, नफरत चरम पर दिखाई देने लगी, तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2023 में की गई. यात्रा के शुरुआत से ही भाजपा नीत केन्द्र सरकार के द्वारा कई तरह के व्यवधान पैदा किए गए और जब भारत जोड़ो यात्रा की सफलता दिखाई देने लगी तब कोरोना का डर दिखा कर इस यात्रा को रोकने का प्रयास भी किया गया किन्तु राहुल गांधी ना झुके ना डरे ना रुके लगातार चलते रहे कश्मीर पहुंचने से पहले सुरक्षा का हवाला देकर एक बार फिर उन्हें डराने का प्रयास किया, किंतु राहुल गांधी अपने गंतव्य तक पहुंचे और जो भारत जोड़ों यात्रा का संदेश देना था उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लोगों तक पहुंचाने का काम किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ उनकी समस्याओं से रूबरू होने का काम किया. भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा नित केंद्र सरकार ने भारत की बुलंद आवाज को कुंद करने का प्रयास शुरू कर दिया, परिणाम स्वरूप संसद की सदस्यता न्यायालय के निर्णय के बाद 24 घंटे के अंदर सदस्यता छीन ली गई, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ, उसके तुरंत बाद मकान खाली कराया गया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संदेश दिया है कि इस अभियान के तहत जिले के कांग्रेसजन, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षक एवं पत्रकार मित्र के घर बगैर किसी औपचारिकता एवं तामझाम के जाकर भारत जोड़ो यात्रा की बात रखेंगे एवं जिले से संबंधित जन मुद्दों पर बात करेंगे. इस अभियान के तहत सभी विधायकगण अपने जिले के साथ आसपास के जिलों में जाकर अभियान के तहत भारत जोड़ों की बात आमजनों के साथ करेंगे. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा कर यह जानने का प्रयास करेंगे कि और कौन-कौन से जन मुद्दे हैं. जो राज्य सरकार के अधीन आते हैं, वैसे जनमुद्दों को प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाने का काम करेंगे, ताकि हम उस पर विचार कर सरकार को ऐसे जन मुद्दों से अवगत कराएंगे, राहुल गांधी की यात्रा देश की सबसे बड़ी पदयात्रा थी, भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोगों से राहुल गांधी मिले एवं अपनी समस्याओं को रखा बाद में जब इन्हीं बातों को राहुल जी ने मीडिया के माध्यम से सरकार के सामने रखा तो सरकार बौखला गई. नतीजा राहुल गांधी को जो परेशानी उठानी पड़ी उसे पूरा देश अवगत है. तमाम झंझावात के बावजूद राहुल गांधी आज भी बगैर किसी बात की परवाह किए लगातार लोगों के बीच है और उनकी आवाज को बुलंद कर रहे हैं. आज इस अभियान के माध्यम से हम संकल्प ले रहे हैं कि राहुल जी की बातों को आमजनों तक पहुंचा कर राहुल जी को ताकत देने का काम करेंगे. प्रेस वार्ता में जिला संगठन प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, संजय सिंह आजाद, जितेन्द्र सिंह, सिन्हा शामिल रहे. (नीचे भी पढ़े)
18 प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लगे : जिला प्रभारी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में संगठनात्मक सशक्तिकरण के विषय को लेकर प्रखण्ड अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शामिल हुए. जिला प्रभारी ने प्रखण्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए दिशा-निर्देश दिया कि सभी 18 प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के कार्य में लगे जायें. अधिक से अधिक लोगों को कमिटी में जोड़ें, प्रखण्ड क्षेत्र में मण्डल कमिटी और पंचायत कमिटी को सहयोग करें. मण्डल कमिटी और पंचायत कमिटी के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के कार्यक्रम को अभियान चलाकर घर-घर तक पर्चा छपवाकर पहुँचायें. आमलोगों को महंगाई, बेरोजगारी के कुप्रभाव से अवगत करायें और घर पर पहुँच कर चर्चा करें. संगठनात्मक बैठक का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया. (नीचे भी पढ़े)
संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, जितेन्द्र सिंह, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, सलीम खान कोषाध्यक्ष, प्रदेश सचिव काल्टू चक्रवर्ती, सुरेश धारी, प्रखण्ड अध्यक्षगण में आशीष ठाकुर जमशेदपुर ग्रामीण, सौरभ चटर्जी पोटका, सुखलाल सोरेन डूमरिया, मुसाबनी संजय कुमार साह, घाटशिला सत्यजीत सीट, धालभूमगढ सतदल गिरी, गोलमुरी अतुल गुप्ता, टेल्को राजेश कुमार, जुगसलाई कैसर आलम अंसारी, बिरसानगर संजय घोष, जिला महामंत्री सिदाम चन्द्र हेम्ब्रम, राजकिशोर प्रसाद, अपर्णा गुहा, ज्योति मिश्रा, सनातन भकत, बबन शुक्ल, राजू वर्मा, मो सलीम मुख्य रूप से शामिल हुए.




