जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह ने मांनगो पानी सप्लाई फिल्टर प्लांट का सोमवार को दौरा किया. उन्होंने वहां पानी की गुणवत्ता के संदर्भ में वहां के तकनीकी कर्मचारियों से बात की. मांनगों के कुछ जनता से शिकायत मिली थी कि जो पानी घर-घर में सप्लाई हो रहा है अधिकतर जगहों पर पानी में दुर्गंध आ रही है. वहां के कार्यरत तकनीकी अधिकारियों ने कहा कि हम सभी मानकों का पालन कर रहे हैं ब्लीचिंग पाउडर हो या फिटकिरी हो या अन्य केमिकल का इस्तेमाल कर रहे है.(नीचे भी पढ़े)
कर्मचारियों का कहना था कि पाइप लाइन में कहीं न कहीं लीकेज होगा इसलिए ऐसी शिकायतें मिल रही है. देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह बहुत ही सेंसिटिव जोन है. यहां सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए. सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटा रहना चाहिए और भी कई खामियां थी, जिसे पूर्ण करने की आवश्यकता है. इस संदर्भ में कार्यपालक अभियंता से मिलकर बात की जाएगी. दौरे के क्रम में देवेंद्र सिंह के अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न गिरी, ललन शर्मा, विनोद कुमार ,अमरेंद्र पांडे इत्यादि थे.



