जमशेदपुर : मानगो के केपी एंक्लेव के रहने वाले मोहम्मद खुर्शीद आलम की कंपनी में काम करने वाले 2 कर्मचारी कंपनी के 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं. पैसे के साथ ही, दोनों कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ ले गए हैं. इस मामले में मोहम्मद खुर्शीद आलम ने टेल्को थाना क्षेत्र के थीम पार्क एस टाइप की रहने वाली सुष्मिता गुहा एवं अब्बास आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.














