कांड्रा : कांड्रा थाना में थाना प्रभारी प्रकाश रजक की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री रजक ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो, शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. कोई ऐसा कार्य या बात नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे. उन्होंने क्षेत्र में विधि- व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. वहीं जनप्रतिनिधियों ने कांड्रा थाना क्षेत्र की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र में कहीं भी कोई गलत कार्य होने की स्थिति में तत्काल थाना को इसकी सूचना देने की बात कही एवं उस पर पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि इस साल मुहर्रम की शुरुआत गुरुवार 20 जुलाई से हुई है. वहीं मुहर्रम की दसवीं तारीख, 28 जुलाई को यौम-ए-आशुरा मनाया जाएगा. बैठक में गम्हरिया प्रखण्ड के 20सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा, अहमद हसन, डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, उप मुखिया रीना मुखर्जी, आरती महतो, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, बीएन सिंह, हरे कृष्ण मालवीय, लालबाबू महतो, सुबोध सिंह, दिलीप मंडल, भादो माझी, विनोद रजक के अलावा कांड्रा थाना के एसआइ राहुल सिंह, गिरिजा राम, गिरिजेश शर्मा, संतोष उरांव, किशोर मुंडा के साथ अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे.














