जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमथनगर हड़िया भट्टी चौक में सोमवार को संगीता डे का घर कोर्ट के निर्देशानुसार चंदन सिंह को सुपुर्द किया गया. मिली जानकारी के अनुसार संगीता डे ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था और पैसा जमा नहीं करने पर बैंक ने उन्हें एनपीए घोषित कर दिया था. कोर्ट में चले केस के बाद भी संगीता ने बैंक की रकम नहीं चुकाई. (नीचे भी पढ़ें)
इस पर कोर्ट ने परसुडीह स्थित 1540 स्क्वायर फीट वाले घर को नीलाम कर दिया. जिसे चंदन सिंह ने खरीदा है. किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर कोर्ट के आदेश का पालन किया गया.














