जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ का भजन संध्या सह महाप्रसाद का आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. दो अगस्त की शाम 6.30 बजे से इसकी शुरुआत होगी. इस बार इस कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका इंदू सोनाली आ रही है. जमशेदपुर के साकची स्थित बोधी टेंपल (राजेंद्र विद्यालय के पीछे वाले एरिया) में इसका भव्य आयोजन हो रहा है. इसको लेकर तैयारी जोरों पर है. टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह के संरक्षण में इसका आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर तैयारी की जा रही है. दो अगस्त की शाम को यहां टाटा स्टील के कर्मचारियों, टाटा स्टील के बड़े से बड़े अधिकारी, यूनियन के सदस्य और शहर के कई गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. सारे स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के बैनर तले हर साल सतीश कुमार सिंह अपने साथ कांवरियों की टोली लेकर बाबाधाम देवघर जाते है और फिर वहां से लौटकर यह कार्यक्रम होता है. इस बार प्रख्यात गायिका इंदु सोनाली को यहां आमंत्रित किया गया है, जिसके भजन को सुनकर लोग प्रसाद भी ग्रहण कर सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

कौन है गायिका इंदु सोनाली
गायिका इंदु सोनाली भोजपुरी और भारतीय पार्श्व गायिका है. बिहार के भागलपुर में जन्मी इंदु सोनाली का स्कूली शिक्षा जिला स्कूल भागलपुर में हुई है. इसके बाद वे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्याल से स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद वे भोजपुरी फिल्म पंडित जी बताई ना बियाह कब होई फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की. इसके बाद से वे लगातार हिट भोजपुरी गाना गा रही है. इसके अलावा कई सारे हिंदी गाना भी गा रही है.





