
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा न्यू ले आउट डीएलसी ऑफिस के पास रहने वाले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के कर्मचारी की बीती रात हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह सड़क हादसा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में घटी थी. दो बाइक में टक्कर में ही उनकी मौत हो गयी. मृतक का नाम कृष्णा पांडेय है, जो 35 वर्ष के थे. बताया जाता है कि रात को ग्यारह बजे वे एक पार्टी से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान वे एक तेज गति से आ रही बाइक की ही चपेट में आ गये, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गये. उनको घायल हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. पुलिस तेज गति से गाड़ी चलाने वाले की तलाश कर रही है. मामले की जांच की जा रही है.



