• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 9, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur celebrates independence day – जमशेदपुर के विभिन्न राजनीतिक दलो और संगठनों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन, जानें कहां किसने किया झंडोतोलन

Jamshedpur celebrates independence day – जमशेदपुर के विभिन्न राजनीतिक दलो और संगठनों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया नमन, जानें कहां किसने किया झंडोतोलन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

टेल्को में श्री राम सेना ने स्वतंत्रता दिवस पर राम मंदिर में किया महाआरती का आयोजन, रामसेवकों ने लिया अखंड भारत बनाने का संकल्प – स्वतंत्र भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर श्री राम सेना के द्वारा टेल्को राम मंदिर में हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ, आरती एवं भारत माता की आरती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम श्री राम सेना के मुख्य संरक्षक एवं शहर के जाने माने समाजसेवी दिग्विजय सिंह के आशीर्वाद से राष्ट्रीय प्रमुख सह संस्थापक सोनू सिंह के नेतृत्व में किया गया. सर्वप्रथम 5 विद्वानों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात आरती का दीप प्रज्वलित कर हनुमान जी का आरती एवं भारत माता की आरती की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आयुक्त (कोल्हान) विजय कुमार सिंह उपस्थित थे. गणमान्य अथितियों में कांग्रेस के वरीय नेता संजीव श्रीवास्तव, हिन्दू उत्सव समिति के चिंटू सिंह, वीरू सिंह समस्त टीम के साथ, खरंगाझार हनुमान मंदिर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, भाजयुमो के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, श्याम नंदन मिश्रा, समाजसेवी आकाश सिन्हा, न्यू मार्केट हनुमान मंदिर के अध्यक्ष चिन्ना राव, भाजमो महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, आजसू के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, श्री राम सेना के महिला इकाई के उपाध्यक्ष मंजू सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के उपाध्यक्ष अमित सिंह, आजसू नेता मदन मोहन मिश्रा, भाजपा टेल्को मंडल के मंत्री युधिष्ठिर पंचबया सहित काफी गणमान्य गण उपस्थित थे. महाआरती से पूर्व विजय कुमार सिंह (पूर्व आयुक्त, कोल्हान) ने अपना मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी युवाओं को अपनी संस्कृति की रक्षा करने हेतु आगे आना चाहिए, उन्होंने कहा कि उन्हें सनातनी होने पर गर्व होनी चाहिये, उन्हें गर्व से कहनी चाहिए कि वे हिन्दू हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख सोनू सिंह, अध्यक्ष धीरज प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण माल, बमभोला सिंह, राणा प्रताप सिंह, अजय सिंह, श्रवण सिंह, रोहित सिंह, विद्युत प्रामाणिक, सुमित दत्ता, सूरज सिंह, गुड्डू चौरसिया, विनोद सिंह, मोनू, रजत गिरी, प्रभाकर स्वर्णकार, शशि भूषण, राहुल द्विवेदी, अमित चंद्राकर, आकाश श्रीवास्तव, रूपेश कुमार, कैलाश वर्मा, मुकेश शर्मा, जय नारायण, हेमंत सिन्हा, राहुल, सचिन, बंकू, विश्वकर्मा यादव, अजित, दीपक महतो एवं महिला मंडल के सोनी सिंह, श्रद्धा कुमारी, रेखा तिवारी, रेखा सिंह, मधु सिंह, माला शर्मा, शारदा सिंह सहित सैकड़ों रामसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विद्वानों में मुख्य रूप से राम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चौबे बाबा, पंडित जीवानंद बाबा, पंडित विनोद बाबा, पंडित दिवाकर बाबा, पंडित राजेश बाबा एवं पंडित नंद किशोर बाबा की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के अंत मे सोनू सिंह ने उपस्थित सभी रामसेवकों का आभार जताया ततपश्चात सभी भक्तों को विशेष प्रसाद तसमई का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

झामुमो ने झंडे को दी सलामी, शहीदों को किया नमन – देश के स्वतंत्रता दिवस के 77वें वर्षगांठ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में सोनारी बिरसा बस्ती, सोनारी आषाढ़ी काली मंदिर प्रांगण, दयानंद प्राथमिक मध्य विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडातोलन किया. झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा कि आज हम देशवासी 77वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं. आज की आजादी उन शहीदों के नाम जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए एवम उन शहीद जवानों जो भारत माता की रक्षा के लिए देश के सीमाओ पर आपने प्राणों की आहुति दे दिए है. उन सभी शहीदों को हृदय से नमन साथ ही साथ उन सभी जवानों को तहे दिल से धन्यवाद जो अपने परिवार से दूर रहकर देश के सीमाओ पर भारत माता की रक्षा के लिए सदेव खरे हैं. इस झंडातोलन में झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ अंकित सिंह, रोकी सिंह, मानिल महतो, रोहित लोहरा, चंदन महतो, सूरज सिंह, संतोष प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में समाजसेवी ने किया झंडोतोलन
भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर हर साल की भांति इस साल भी बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में झंडोतोलन का कार्यक्रम किया गया. झंडोतोलन में मुख्य अतिथि महावीर मुर्मू के द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम विगत 30 सालों से समाजसेवी संतोष सिंह के द्वारा किया जाता है. जिसमें न केवल बस्तीवासी बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग शामिल होते हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर वर्ष राजीव सिंह, गुड्डू, डब्लू कुमार, आयुष सिंह, प्रेम कुमार, रंजीत झा अपना बहुमूल्य योगदान देते हैं.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नवीन कुमार, जीवन सिंह, बबलू राय, छोटू सिंह, बादल, फूलचंद बावरी,जय सिंह, सुनील कुमार, मंटू दास आदि सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को मदरसा में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, टाटा मोटर्स के डॉक्टर ने फहराया झंडा – टेल्को बरी नगर मदरसा तनवीर उल इस्लाम में टाटा मोटर्स के मुख्य डॉक्टर आदिल रशीद साहब ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. इसके पश्चात उन्होंने अपनी बातें रखी. मदरसे के छात्रों ने भी स्वतंत्रता दिवस के बारे में विभिन्न भाषाओं में तकरीर की. इस अवसर पर मौजूद मदरसा के सचिव आफताब राजा अंसारी, उपसचिव असरार अहमद खान, अमीन खान, शोएब अख्तर, हाजी शेख तफज्जुल अली, आफताब आलम खान साहब ने भी अपनी अपनी बातें रखी और छात्रों को संबोधन किया. हाफिज फहीम अख्तर मौलाना शाबान अली मुफ्ती अली राजा मौजूद थे. कार्यक्रम का आयोजन मदरसे के प्राचार्य मौलाना जियाउल्लाह कादरी साहब की देखरेख में हुआ. कार्यक्रम का संचालन कारी मोहम्मद अशरफुल्ला फैजी ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

बारीगोडा चौक पर बस्ती विकास संधर्ष समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सेनानी ने फहराया झंडा – जमशेदपुर के बारीगोडा चौक पर बस्ती विकास संधर्ष समिति की ओर से 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस दौरान झंडोतोलन में क्षेत्र के 90 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी महेश्वर राय के द्वारा तिरंगा फहराया गया. महेश्वर राय ने अपने अभिभाषण में सैनिक जीवनकाल का अनुभव को बताते हुए सभी नौजवानों और बच्चों को तिरंगे का सम्मान करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए हौसला बढ़ाया. इस कार्यक्रम के संचालन कर्ता समिति के महामंत्री शैलेंद्र सिन्हा ने अपनी बातों को रखते हुए. स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य रूप से क्षेत्र की मुखिया सुनीता नाग, समिति के अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, शिक्षक कृष्ण प्रसाद, धर्मवीर सिंह एवं बहुत सारे वयक्ताओं ने ऊर्जावान बातें रखी. इस मौके पर उप मुखिया अमरेश सिंह, सूबोध शाही, नीरज कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, वेद प्रकाश, अमरनाथ चौबे, विनोद कुमार सिंह, अभिमन्यु गोसाई, जय प्रकाश सिंह, शिवजी भगत, गुगल सिंह , पवन शर्मा, दिना नाथ, संजय यादव अभिनव श्रीवास्तव एवं बस्ती के लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

कदमा में बजरंग संघ समिति ने फहराया झंडा – जमशेदपुर के कदमा बाजार के डीबीएमएस कॉलेज के समीप श्रीश्री बजरंग संघ समिति मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन का उत्सव मनाया गया. इस उत्सव में उपस्थित मंदिर के अध्यक्ष संजय सिंह एवं समाजसेवी बच्चे लाल भगत प्रदेश के मंत्री रीता मिश्रा ने झंडा संयुक्त झंडे को फहराया गया. इस 77वें वर्षगांठ पर पश्चिम विधानसभा के कर्मठ एवं जुझारू समाजसेवी विकास सिंह एवं कदमा थाना प्रभारी एवं साथीगण मंदिर में उपस्थित हुए. मंदिर के उपाध्यक्ष अशोक मजूमदार, चौक माया थापा, विनीत दीप, मनोज बाग, चंद्रन एंथोनी, विनय ठाकुर, सोनू जाल, तरुण मछुआ, रविंदर, सूरज थापा, राजन सिंह, छोटू दास, मोहि सनातन, राजू कुमार एवं सभी साथी गण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा गोलमुरी मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, झंडे को दी सलामी – भाजपा गोलमुरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में निल्डीह पार्क के समीप झंडातोलन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव उपस्थित रहे. इस मौके पर मुख्य रूप से महामंत्री नरेंद्र ओझा, रंजीत गुप्ता, सिनु राव, बीर सिंह बोदरा, उत्तम चौधरी, बिनोद झा, मणि महंती, दिनेश शर्मा, बच्चा सिंह, खोखण चक्लाधार, हन्नी परिहार, विमला साहू, सरबजीत कौर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण – सांसद विद्युत वरण महतो ने आजादी के 77वें वर्षगांठ पर शहर के विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया. सांसद श्री महतो ने सर्वप्रथम सांसद कार्यालय पर झंडोतोलन किया एवं इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्हें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह आजादी त्याग, तपस्या और बलिदान किया बदौलत हासिल हुई है. सैकड़ों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस आजादी को पाया है. आज के अवसर पर यह संकल्प लेना है कि इस रक्षा हर कीमत पर करनी है. श्री महतो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी मजबूती से दुनिया के सामने उभर रही है और आने वाले समय में यह देश जल्दी ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी और भारत विश्व गुरु बनेगा. सांसद श्री महतो ने इसके अलावा साकची बसंत ऑफिस के समीप कार्यालय के समक्ष, साकची सब्जी मंडी के तीन स्थानों पर, सोनारी के अटल चौक पर दो स्थानों पर, खरखई ब्रिज के पटेल स्मारक स्थल एवं आदित्यपुर के दो स्थानों पर झंडोतोलन किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक एवं गणमान्यजन विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी अनाथालय में मायुम स्टील सिटी ने झंडे को दी सलामी, पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सहयोग विलेज में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के अध्यक्ष युवा मोहित मुनका ने भारत के 77वें स्वतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडातोलन किया.सहयोग विलेज पूरे कोल्हान क्षेत्र में कारा द्वारा संचालित एकमात्र संस्था है जहां अनाथ बच्चों का देखभाल किया जाता हैं एवं उन्हें वहां से गोद भी लिया जा सकता है. इस अनाथालय की संचालिका गुरविंदर कौर द्वारा मंच को बच्चों के लिए कुछ सामग्री के ज़रूरत के बारे में बताया गया था. इसको संज्ञान में लेते हुए स्टील सिटी शाखा द्वारा चावल, डायपर, हैंडवाश, हॉर्लिक्स, मैगी, लैक्टोजन, केक, चॉकलेट, बैलून इत्यादि सामग्री दी गयी. “एक शाम वतन के” नाम कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी युवा में स्टील सिटी शाखा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ना की केवल सामग्री दिया बल्कि रिटायर पुलिस अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया भी किया गया. इस कार्यग्राम में मंच के और अध्यक्ष मोहित मुनका, सचिव सौरव सोंथालिया, पूर्व अध्यक्ष विष्णु गोयल, संयुक्त सचिव अंकित मूनका, दीपक पटवारी, पंकज मूनका, राहुल चौधरी, अनीश पटवारी, अनुज गोयल, योगेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राहुल बंसल, अंकित बजाज, रितेश अग्रवाल, निलय अग्रवाल, अभिषेक नरेडी, देवांश चौधरी एवं अन्य मेंबर्स उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जुगसलाई में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने किया झंडोतोलन – अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के केंद्र कार्यालय जुगसलाई में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्य मनमोहन लोधी एवं दवा लोधी ने समाज पर झंडोतोलन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह, संरक्षक किशनलाल वर्मा, संस्थापक रपिंदर सिंह, अध्यक्ष कमल प्रसाद पप्पू, महासचिव ज्वाला सिंह, संगठन सचिव हृदयनंद वर्मा, युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद एवं महासचिव परमेश्वर लोधी, सुरेश वर्मा, महिला अध्यक्ष संगीता वर्मा, जमुना देवी लक्ष्मी देवी मेघा लोधी एवं अन्य देवतुल्य कार्यकरनी सदस्य मौजूद थे. समाज के राष्ट्र महासचिव राजकुमार सिंह ने कहा कि देश को संकल्प लेनी पड़ेगी और वे स्वदेशी सामानों का इस्तेमाल करने की जरूरत है ताकि अपने देश के लोग की आर्थिक रूप से विकास और उनकी जरूरत पूरी हो सके एवं युवा आत्मनिर्भर होकर नए-नए श्रेणी में अपनी योग्यता और अपने काबिलियत का परचम लहरा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सोनारी में सबुज संघ ने किया पौधरोपण – जमशेदपुर के सोनारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चुन्नी कैफे और सबुज संघ के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया. इस दौरान बच्चों को सफेद रंग की टी-शर्ट भी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

साकची संजय सद्भावना मार्केट में पुलिस अधीक्षक ने किया झंडोतोलन, लोगों को दी शुभकामनाएं – जमशेदपुर के साकची स्थित संजय सद्भावना मार्केट में स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सुमित अग्रवाल के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. मार्केट के अध्यक्ष अप्पा राव ने स्वागत भाषण दिया. मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता का मतलब समझाते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिये. (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष ने कई संस्थानों में पर किया झंडोतोलन – स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला भाजपा नेता सह बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के द्वारा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के कार्यालय बागबेड़ा थाना चौक पर झंडा फहराया गया. अमन कोचिंग सेंटर बागबेड़ा में श्री झा के द्वारा झंडा फहराया गया. हरहर गुड्डू ज्योति प्रभा कोचिंग सेंटर में झंडा फहराया गया और कई विद्यालय एवं समाजिक संस्थाओं के आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. अंत में बागबेड़ा के बजरंगी खेल मैदान रोड नंबर 1 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागबेड़ा नगर इकाई के द्वारा आयोजन कार्यक्रम में जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा किए गए आयोजित कार्यक्रम की सराहना किए और परिषद के सैकड़ों सदस्यों ने प्रधानमंत्री जी के अखंड भारत के निर्माण के संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यश अग्रहरि, गौरव साहू, सौरभ कुमार, उमेश बर्मा, अनूप कुमार, मनीष पाठक, वंश कुमार झा, सनी सिंह ,मुस्कान कुमारी, खुशी तिवारी, प्रीति शर्मा, रोशनी कुमारी, कुमारी आराध्या, मनीषा कुमारी, अंशु ,रिशु, रोहित आदि परिषद के बागबेड़ा इकाई के शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

बिष्टुपुर में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन जमशेदपुर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों के बीच बांटी मिठाइयां – ​​आजादी का अमृत महोत्सव” के वर्ष पर 70 से अधिक बच्चों और कुल 100 कुष्ठ कॉलोनी के लोगों के बीच मिठाई और टिफिन पैकेट, पठन सामग्री, छोटे भारतीय झंडे आदि का वितरित किया. इस कार्यक्रम में चमक सेनगुप्ता, शुभ्रल रॉय, समरेंद्र सरकार, बिमल विश्वास, सुजाता नागराजन, एनएस राव, केएम श्रीवास्तव, सत्येन बोस, एमके देव, सुदीप बेरा, एके नाईदडू, अशुतोष गुप्ता और पेंशनर्स एसोसिएशन के अन्य साथियों उपस्थित थे. इस समारोह में बस्तीबासी भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रगान के साथ जयहिंद का नारा लगाया. उन्हें भी मिठाई पैकेट दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

आठ स्थानों पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, दिया तिरंगे को सलामी – देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कुल आठ स्थानों पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने आह्वाहन किया कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सर्व पंथ सम भाव को आत्मसात् करने की जरूरत है. उन्होंने अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. इससे पूर्व सुबह साढ़े सात बजे रहरगोड़ा स्थित श्रीश्री शिव मंदिर में झंडोत्तोलन के बाद गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क, गोलमुरी स्थित जेवियर्स इंग्लिश स्कूल, केबुल बस्ती स्थित सीपी समिति मध्य विद्यालय में ध्वजारोहण किया. इसके अलावे गोलमुरी के बजरंग नगर में वीर भगत सिंह बॉयज क्लब, बारीडीह चौक स्थित ऑटो यूनियन के कार्यक्रम, बागुन नगर के दुर्गा पूजा मैदान सहित गोलमुरी स्थित शौर्य संस्था के कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया. इस दौरान विशेष रूप से घनश्याम पाण्डेय, धनेश्वर सिंह, पहाड़ सिंह, उमेश प्रसाद, सुरेंद्र सिंह शिंदे, प्रोबीर चटर्जी राणा, पप्पू उपाध्याय, अशोक तिवारी, परमानंद कौशल, विपिन सिंह, भरत बेहरा, शिवा सिंह, जोगन, राजू, काजू सांडिलय, एके बरुवा, शुशांतो पांडा, अमरजीत सिंह राजा, तेजेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, नरेंद्र सिंह पिंटू, रंजीत सिंह, ऋषभ सिंह, मोहमद नौशाद, दलबीर सिंह, मौजूद रहें. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया झंडोतोलन – 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव के द्वारा सिदगोरा स्थित आवासीय कार्यालय, ऑल इण्डिया कानबाई वर्कर्स यूनियन जोजोबेरा रेस्ट हाउस एवं नामदा बस्ती गोलमुरी कांग्रेस कार्यालय में झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संजीव श्रीवास्तव ने झंडे में सुशोभित तीनों रंगों के महत्व को समझाया. साथ ही लोगों से प्रेम मोहब्बत एवं एकता बढ़ाने की बात कहते हुए उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने को कहा, जिससे देश शिक्षा एवं प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहे एवं दुनिया में भारत नई ऊंचाइयों को हासिल कर सके. संध्या में श्री राम सेना द्वारा राम मंदिर टेल्को में आयोजित हुए मां भारती की भव्य आरती में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर माता की आरती की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, किया पौधरोपण : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की आदित्यपुर शाखा ने लॉबी में झंडोतोलन किया. इसके साथ ही ग्रीन रेल क्लीन रेल के विचार को साकार करते हुए आदित्यपुर शाखा कार्यालय परिसर में 51 पौधे लगाए गए. बंडामुंडा, राउरकेला, डागोवापोशी, सीनी, चाईबासा, राजखरंसावा समते सभी स्टेशनों से स्वस्तंत्रता दिवस पर झंडोतलन किया गया. इस अवसर पर राजेश कुमार, एसके गिरि, मुकेश सिंह, एक महाकुड़, पीके भारतीय, ओपी मिश्रा समेत काफी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित हुए. इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेल कर्मी एसएन ओझा समेत कई अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

बारीडीह विधानसभा कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया ध्वजारोहण – 77 वे स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में झंडोतोलन किया. श्री राय ने भाजमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत कैसा होगा यह स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के महानायको ने सोचा था. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान प्रवत्त हुआ. जनता को अपनी सरकार चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ. आजादी के बाद जो सरकार बनी देशवासियों को भरपूर खाना खिलाना यही उसकी पहली प्राथमिकता थी. पंचवर्षीय योजनाएं बनी. किंतु विचारधारा में भिन्नता होने के कारण सरकार एक दिशा में नहीं चल पाई. महात्मा गांधी आजादी के समय के प्रकाश पुंज थे. गांधी जी के संदेश को लोग समान रूप में नहीं ले पाए और उनके विचार क्रियान्वित नहीं हो पाए. गांधी जी ने स्वदेशी का नारा बुलंद किया. किंतु गाधी जी के विचारों को एक विभाग में कैद कर खादी और ग्रामोद्योग कमीशन को दे दिया गया. आजादी के पहले जो स्थिति थी आप वैसी ही स्तिथि उत्पन्न करने के लिए कुछ अराजक शक्तियां सर उठा रही है. जब तक देश की सामाजिक और साम्प्रदायिक संरचना सही नहीं होगी तब तक विकास का फल लोगो को नहीं मिलेगा. भारत देश विविधताओं का देश है जब तक समावेशी वातावरण नहीं बने तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा. जितने भी संप्रदाय देश में है वे सभी अपने भीतर जो सकरात्मक तत्व है उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए. देश विरोधी शक्तियों पर नजर रखना होगा. समाज को जो लोग नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे है उन्हें रोकना होगा. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, गोलमुरी शहीद स्थल पर अर्पित की शौर्यान्जली – देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक संस्था शैर्य के द्वारा गोलमुरी स्थित कार्यालय पर भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. तद उपरांत सभी सदस्यों ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल तक पैदल मार्च कर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष सम्पन्न होने पर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अमृत महोत्सव मना रहा हैं. राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए हर घर तिरंगा का अभियान चलाया जा रहा हैं. आज के युवाओं को हमारे देश की स्वाधीनता के लिए दिए गए बलिदान को कभी भुलना नहीं चाहिए. देश के लिए किये गए उनके तप से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की सेवा करनी चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, रोशन सिंह, ओंकार सिंह, अमित मिश्रा, अनूप वर्मा, रेमन कुमार, लक्ष्मण बेहरा, ओमी सिंह, रंजीत सिंह, ऋषभ सिंह, नरेंदर सिंह, प्रभास बारीक, रंजीत उपाध्याय, जसवंत सिंह, नारायण प्रसाद, प्रभाकर प्रसाद, धनेश्वर सिंह, विकास शर्मा, रितेश रंजन, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, विशाल उपाध्याय, नारायण गौड़, सतीश कुमार, किशोर साहू, राजू प्रसाद, मोहित पांडेय, अवदेश साव,कुमार स्मित, अरबिंद सिंह, उमेश गिरी, मुन्ना सिंह, सुखसागर गुप्ता, चंदन गुप्ता, मुनचुन सिंह, अधिराज तिवारी, मोहित कुमार पांडेय, आकाश कुमार एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, किया गया झंडोतोलन : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में आयोजित किया गया. राष्ट्रध्वज को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे द्वारा फहराया गया. इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारीयों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दिया तथा जन गन मन गाकर तिरंगा को सम्मान दिया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को “महात्मा गांधी विचार सम्मान” के रूप में अंगवस्त्र प्रदान कर सर्वश्री सरदार महेंद्र सिंह, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जेबा खान, समरेन्द्र घोष, आनन्द मय पात्रा, केके शुक्ला, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अनन्त लाल, सुबोध सिंह सरदार, रामलाल प्रसाद पासवान, शफा शेख, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, अशोक सिंह, सुदर्शन तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, गांधी टोपी पहनाकर बिजय खान, मनोज झा को सम्मान प्रदान किया गया.
स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जमशेदपुर वासियों आज हम सभी 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे हैं. यह हम सबों के लिए गर्व की बात है हमारा देश आज के ही दिन अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ. हम इसके इतिहास में अगर देखते हैं, तो हमारे देश के हजारों लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने गोलियों से भून दिया, फांसी पर लटका दिया, अनेकों प्रकार का प्रताड़ना भी किया, हमारे स्वतंत्रता के आंदोलनकारियों को जेलों में ठूंस दिया, यातनाएं दी और काले पानी का सजा भी हमारे वीर सेनानियों को अंग्रेजों ने दिया. तब जाकर महात्मा गांधी की अगुवाई में हमारा देश एक सूत्र में बंधकर भारत को स्वतंत्र कराने में आज के ही दिन सफल हुआ. हम सभी को मिलकर एक मजबूत भारत बनाने के लिए आगे आना चाहिए, जिसमें सभी धर्म संप्रदाय लोगों को खुशी पूर्वक रहने का माहौल मिले. नौजवानों को रोजगार मिले, लोगों को महंगाई से राहत मिले, सरकार के उपक्रमों को अधिक से अधिक बनाया जाए, भय का माहौल समाप्त हो, एक दूसरे के भलाई में हम सभी अपना योगदान दें. इसी के लिए हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों से लड़कर भारत देश को 1947 में आजाद कराया था. संपूर्ण भारत महात्मा गांधी के नीति और सिद्धांत पर ही आगे बढ़ सकता है, आइए हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि हर हाल में समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे. नवन करते है शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सहदेव, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्र पाल, तिलका मांझी, सिदो, कान्ह, चांद, भैरव, फुलो झानो, बिरसा मुण्डा, चन्द्रशेखर आजाद, मंगल पाण्डेय, राम प्रसाद बिस्मिल, अस्फाक उल्ला खान, सुभाष चन्द्र बोस के साथ स्वतंत्रता सेनानी जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, अब्दुल गफ्फार खान, सरोजनी नायडू, लाल बहादुर शास्त्री सहित हजारों-हजार शहीदों, वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही हम आजाद है. धन्यवाद जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम, भारत के वीर शहीद अमर रहे. समारोह का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया. समारोह में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, संजय सिंह आजाद, राजेश चौधरी, शफीअहमद खान, रजनीश सिंह, संजय तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अली रजा खान, सलीम खान, काशीनाथ गिरी, अपर्णा गुहा, अरविंद साहू सेवादल, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अंसार खान, अरूण त्रिपाठी, विनय सिंह, रवि अग्रवाल, पवन कुमार बबलू, अशोक सिंह, अजय मिश्रा, सन्नी सिंह, मो नौशाद, बिरेंद्र पाण्डेय, प्रभजोत सिंह, नलिनी सिन्हा, रीता शर्मा, रंजीत सिंह, ज्योति मिश्र, दुर्गा प्रसाद, रंजीत झा, वायलेट जेवियर, चांदनी तिवारी, मो सगीर, सुमित्रा पाण्डा, सीमा महंती, संजय घोष, कैसर आलम अंसारी, राजेश कुमार, अतुल गुप्ता, चरणपाल सिंह, सैलेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, परविंदर सिंह सोहेल, मो सलीम, प्रमोद मिश्र, चन्द्रशेखर, जफर अहमद, समसुद्दीन, मनोज करूवा, हीरा लाल दास, जगन्नाथ पाण्डेय, इन्दुभूषण यादव, नवनीत मिश्र, पुरबी रानी दत्ता, गिरिजा, बिजेन्दर शर्मा, शिल्पी चक्रवर्ती, रानी राव, राजकिशोर प्रसाद, बलराम दास, रविंद्र शर्मा, रवि पाण्डेय, मोती खान, इंतिखाब वास्ती, राजू गद्दी, संजय प्रसाद, अरूण सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, संजय झा संत, शशिभूषण प्रसाद, कुमार गौरव, एस आर के कमलेश, बलजीत सिंह, मो रिजवान, सलमान खान, सचिन कुमार सिंह, निखिल तिवारी, शमीम गद्दी, वी एम वर्मा, मुबीन अहमद, सहित सैकडों कार्यकर्त्ता शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

सूर्य मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया झंडोतोलन, कहा- आजादी के मायने और मूल्यों को समझें युवा पीढ़ी – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर सहित पूरे झारखंडवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम आजादी का “अमृत महोत्सव” पर्व मना रहे हैं. परन्तु ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है बल्कि इसके लिए सैकड़ो वर्षों तक देशवासियों ने कड़ा संघर्ष किया है. देश को आजाद कराने के लिए सभी महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है. हमारे पूर्वजों ने कठिन संघर्ष, तपस्या और बलिदान दिए हैं तब जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली है. हमारी युवा पीढ़ी जागरूक है उन्हें आजादी का मोल समझना होगा और सही मार्ग का चयन करना होगा. देश के उत्थान एवं प्रगति में युवाओं की सकारात्मक सोच आवश्यक है. हमारा देश सर्वप्रथम है, यह भावना हमेशा जागृत रखनी होगी. इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश चौधरी, लक्ष्मीकांत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिभूषण सिंह, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, कंचन दत्ता, मिथिलेश सिंह यादव, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, कमलेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, सतवीर सिंह सोमू, बिनोद सिंह, संतोष ठाकुर, दीपक झा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, विक्रम चंद्राकर, रानी ठाकुर, निर्मल गोप, रोहित आनंद, प्रेमचंद भगत, राकेश राय, अतुल प्रभात, अनिमेष सिंह, ओम पोद्दार समेत अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

साकची समेत विभिन्न स्थानों पर सैल्यूट तिरंगा ने किया झंडोतोलन – भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश संयोजक सह सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव नीरज सिंह के द्वारा पार्टी साकची सब्जी मंडी, बड़ा हनुमान मंदिर, उलीडीह आदिवासी कल्याण समिति, डिमना चौक, मानगो मुंशी मोहल्ला, स्काउट एवं गाइड आम बागान, सैल्यूट तिरंगा जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. नीरज सिंह ने मौके पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि इस देश की आजादी के लिए ना जाने कितने ही लोगों में अपनी कुर्बानी दी है. कई लोगों को हम जानते है और कई ऐसे भी लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है जिन्हे हम नही जानते. नीरज सिंह ने लोगों से कहा कि यह भारत की खूबसूरती है की हर धर्म और संप्रदाय के लोग यह मिलजुल कर रहते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

तुलसी भवन में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, किया गया ध्वजारोहण – जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रागंण में आजादी के 77वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर श्री तिवारी के अलावे कार्यक्रम को संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कार्यकारिणी के वंदे शंकर सिंह एवं प्रसन्न वदन मेहता ने संबोधित किया. जबकि महिला साहित्यकार डॉक्टर वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधवी उपाध्याय, नीता सागर चौधरी, उपासना सिन्हा, निर्मला राव एवं विन्ध्यवासिनी तिवारी द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डॉक्टर अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया. इस अवसर पर कार्यकारिणी तथा साहित्य समिति के उपस्थित सदस्यों, साहित्यकारों में सर्वश्री ओम प्रकाश अग्रवाल, अशोक पाठक ‘स्नेही’, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, डॉक्टर संजय पाठक ‘सनेही’, बलबिन्दर सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, सुरज सिंह राजपूत, जितेश तिवारी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, सेवा भारती के प्रदीप मुखर्जी के अलावे संस्थान के सारे कर्मचारियों की उपस्थिति रही. (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने झंडे को दी सलामी – भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय, विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी. उन्होंने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के अतिरिक्त आशीष किशोर संघ, भालूबासा, बिरसानगर मंडल कार्यालय, रघुवर मार्केट, गोलमुरी, युवा एकता संघ, छठ घाट, बाबुडीह समेत अन्य स्थानों पर झंडोतोलन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश सभी मोर्चों पर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है. इस दौरान उपस्थितजनों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित देशभक्ति नारों के संग अमर शहीदों को स्मरण कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस – जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर संघ के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि देश के अमर शहीदों के बलिदान से हमे यह स्वतंत्रता हासिल हुई है. हमें इस स्वतंत्रता के मोल को समझना चहिये. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध करवाती है. उन्होंने आह्वान किया कि आज के दिन हमें प्रण लेना चहिये कि हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ व्यापार करते हुए देश के विकास में अपना सतत योगदान देते रहेंगे. इस अवसर पर मुख्य रूप से नवल किशोर बरनवाल, अशोक सारस्वत, प्रदीप बिदासरिया, महेश सरायवाला, संतोष छापोलिया, नितेश सरायवाला, विजय अग्रवाल, नवीन बरनवाल, वासु गढ़वाल, पंकज पड़िया एवं अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

नुवोको जोजोबेरा सीमेंट प्लांट में क्लस्टर हेड ने झंडा फहराया – जमशेदपुर के नुवोको जोजोबेरा सीमेंट प्लांट में क्लस्टर हेड के बी उमा सूर्यम ने झंडा फहराया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपसी एकता और सद्भाव के साथ साथ कंपनी को आगे बढ़ाने का काम करें और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में हम सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. मौके पर सूकृति लेडीज क्लब की अध्यक्ष सत्या सूर्या, वीपी सुब्रतो मंडल, दीपक सरकार के दरबान श्रीकांत सिंह, आलोक बाजपेई यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सुनील शुक्ल विजय देव, पीवी मूर्ति सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ‘नमन’ कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की 77 वी वर्षगाठ के मौके पर नमन संस्था के संस्थापक, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने टेल्को गुरुद्वारा साहिब स्थित गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय, बिरसानगर जोन नं 6 स्थित सांई सरस्वती अंग्रेजी विद्यालय, छायानगर, बागुनहातु ए व बी ब्लॉक लोक एकता सेवा संघ, टुइलाडुंगरी कलगीधार मिडल स्कूल समिति एवं गुरुद्वारा समिति, बर्मामाइंस सिंघाड़ा मैदान युवा शक्ति क्लब, भालूबासा श्रीश्री विजय बजरंग मंदिर, जंबू अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर साकची स्थित ‘नमन’ के कार्यालय में टाटा मोटर्स वर्कस युनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, अमरप्रीत सिंह काले एवं कांग्रेस के वरिय नेता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया. इस मौके पर गुरमीत सिंह तोते ने अपने सम्बोधन में कहा कि लम्बी गुलामी और हजारों कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है. जो हमारी धरोहर है. इसे संजोकर रखना हमारा परम धर्म और कर्त्तव्य है. आज की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति को संजोकर रखना प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए. कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संस्कृति का प्रतीक राष्ट्रध्वज हमें सदैव समरस समाज निर्माण व राष्ट्रगौरव का बोध कराता है. हमने आजादी की कीमत पहचानी है. देश की प्रगति व राष्ट्रशक्ति में ही हमारी शक्ति निहित है. अमरप्रीत सिंह काले ने नमन संस्था की स्थापना जरुरतमंदों की सहायता व सहयोग के लिये की थी, जो निरंतर अपने उद्देश्यों की ओर अग्रसर है. श्री काले ने इस मौके पर कहा कि स्वाधीनता दिवस के दिन हमें राष्ट्रवाद की प्रेरणा मिलती है. हर एक व्यक्ति को देश के विकास व समृद्धि के लिये प्रयास करना चाहिये. भारत को परम वैभव के शिखर पर देखना है तो हमें अपने फ़र्ज़ एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही होगा. इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय पर्व हमें अवसर देते हैं कि हम आत्म अवलोकन करें कि हम अपने राष्ट्रीय दायित्वों के पूर्ति हेतु कितने सजग एवं सचेत हैं ? राष्ट्र के निर्माण और विकास में हमारी कितनी सहभागिता रही ? श्री काले ने इस अवसर पर आह्वान किया कि हम देश की सामाजिक समरसता को कायम रखते हुए सुदृढ, सशक्त, सम्पन्न भारत के निर्माण में अपना अधिकतम योगदान देने का संकल्प लें. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने के लिए राष्ट्रीयता की भावना बहुत आवश्यक है. राष्ट्रवाद या राष्ट्रीयता एक ऐसी वैचारिक शक्ति है, जो राष्ट्र के लोगों को चेतना से भर देती है एवं उनको संगठित कर राष्ट्र के विकास हेतु प्रेरित करती है तथा उनके अस्तित्व को प्रामाणिकता प्रदान करती है. इस कार्यक्रम का मंच संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने किया. इस राष्ट्रीय उत्सव के अवसर पर नमन कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजय खां, टाटा मोटर्स वर्कस युनियन महामंत्री आर के सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव परमजीत सिंह काले, कमेटी के पूर्व महासचिव जसवंत सिंह भोमा, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, देवेंद्र सिंह मारवाह, महेंद्र सिंह, रीया मित्रा, मिष्टु सोना, लता सिन्हा, राजपति देवी, बंदना नामता, डी मनी, लख्खी कौर, मिनी सिंह, पुतुल सिंह, काकुली मुखर्जी, आरती मुखी, किरण सिंह, रितिका श्रीवास्तव, संध्या रानी महतो, रंजीता राय, तनुश्री लंका, ममता पुष्टि, ममता साहा, सीमा शर्मा, पिंकी विश्वास, नमिता उपाध्याय, अरविंदर कौर, सावित्री देवी, रिंकी देवी एवं अन्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

जन सेवा संघ ट्रस्ट ने सबरों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, खाद्य और पाठ्य सामग्रियां बांटी : जमशेदपुर के जन सेवा संघ ट्रस्ट के द्वारा डेमकाडीह गांव में सबर जनजाति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. समाजसेवी सपना के स्वर्गीय माता की जयंती के उपलक्ष्य और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच सूखा खाद्य सामग्री ,पाठ्य सामग्री एवं खेल सामग्री (फुटबॉल, बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, क्रिकेट बॉल) इत्यादि चीजों का वितरण किया गया. झंडातोलन के बाद बच्चों के साथ नाच गाने और हर्ष उल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया गया. साथ ही स्वर्गीय माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. आयोजन में काकुली दास,रंजन दास,प्रीती राव,अर्चना तिवारी,रीना कुमारी,अमीषा कुमारी,ज्योति कुमारी,अभिषेक कुमार,सूरज कुमार,सोनू दत्ता,प्रशांत सिन्हा,मिठू कुमार,कृष्णा मोहन,विशाल कुमार,राहुल कुमार,सूरज सिंह,बादल शर्मा,विक्की नायडू,कृष्णकांत कुमार,कुणाल शर्मा,अमन सिंह,रोशन झा,प्रकाश झा,आशीष घोष,मनीष मुखी,गोलू कुमार,सागर कुमार,प्रकाश शर्मा,आशुतोष तिवारी समेत अन्य लोग शामिल हुए.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural bhumi pujan : मानुषमुरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडाल निर्माण के लिए की भूमि पूजन, बेलूर मठ थीम पर बनेगा पंडाल
खबर

Jamshedpur rural bhumi pujan : मानुषमुरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने पंडाल निर्माण के लिए की भूमि पूजन, बेलूर मठ थीम पर बनेगा पंडाल

September 9, 2026
Jamshedpur bjp honours : डॉ जटाशंकर पाण्डेय को शिक्षा प्रकोष्ठ व अनिल मोदी को नगर निकाय प्रकोष्ठ बनाये जाने पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने किया सम्मानित, दी बधाई
खबर

Jamshedpur bjp honours : डॉ जटाशंकर पाण्डेय को शिक्षा प्रकोष्ठ व अनिल मोदी को नगर निकाय प्रकोष्ठ बनाये जाने पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने किया सम्मानित, दी बधाई

September 9, 2026
Jamshedpur gas leakage : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में गैस सिलेंडर से लीक होने लगा एलपीजी, मची अफरा तफरी
खबर

Jamshedpur gas leakage : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में गैस सिलेंडर से लीक होने लगा एलपीजी, मची अफरा तफरी

September 9, 2026
Next Post

Jamshedpur rural independence day - गुड़ाबांदा, गालूडीह, जादूगोड़ा समेत कई इलाकों में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, कई कार्यक्रम आयोजित, जानें किसने कहां फहराया झंडा

Jamshedpur rural independence day - चाकुलिया में धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक समीर महंती से लेकर सीओ ने झंडे को दी सलामी, एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur school college independence day - जमशेदपुर के विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, किया झंडोतोलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur tribute : पुण्यतिथि पर याद किए गए ठाकुर शिरोमण सिंह, एसएस एकेडमी स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamshedpur womens university convocation : जमशेदपुर महिला विवि के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 1990 छात्राओं में बांटीं डिग्रियां, कुलाधिपति ने छात्राओं से की नैतिक मूल्य व संस्कार बनाए रखने की अपील

jamshedpur police action- बहरागोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक गांजा के एक युवक गिरफ्तार, भुवनेश्वर से खड़गपुर जा रहा था गांजा, कार, मोबाइल व नकदी बरामद

Jamshedpur nikhar sablok murder case : निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह को भेजा गया जेल, लोडेड पिस्तौल व बाइक बरामद

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जिला परिषद सदस्य ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा, सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग

International Yogasan Championship-अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, खिलाड़ियों ने जीते चार पदक, रक्षित,अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया झारखंड का गौरव, झारखंड के योगासन खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार प्रदर्शन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News