
जमशेदपुर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि बुधवार को जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के अगुवाई में मनाई गई. इस दौरान अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर कृतज्ञजनों ने उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं. भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के विस्तार को लेकर उन्होंने अथक परिश्रम कर भाजपा को एक छोटे से पौधे से विशाल वटवृक्ष बनाने में अहम भुमिका निभाई. देश निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने देश की अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया. उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा देश को तरक्की और उन्नति की राह पर ले जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश का निर्माण भी अटल जी की देन है. (नीचे भी पढ़ें)
दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड राज्य अस्तित्व में आया. गुंजन यादव ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, डॉ राजीव, अनिल सिंह, जिला पदाधिकारी राकेश सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, धर्मेन्द्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, दीपक झा, अजय सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, पवन सिंह, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, हन्नु जैन, कमलेश सिंह, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, सुमित शर्मा, शैलेश गुप्ता, संतोष कुमार, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, मोंटी अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, नवजोत सिंह, गणेश मुंडा, संजीत चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रदासुमन अर्पित किए.




